आबकारी विभाग द्वारा जब्त शराब (फोटो सोर्स- नवभारत) 
इंदौर

सब्जी की आड़ में अवैध शराब का कारोबार, छापा पड़ा तो ठेला उगलने लगा बोतलें

Illegal Liquor Sale In Vegetable Cart: इंदौर में सब्जी की आड़ में ठेले पर अवैध शराब बेची जा रही थी। कलेक्टर के निर्देश पर छापे के दौरान ठेले से अवैध शराब की बोतलें मिली हैं। आरोपी पर FIR दर्ज की है।

प्रीतेश जैन

Indore Illegal Liquor News: इंदौर में अवैध शराब के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के एकता नगर क्षेत्र में सब्जी के ठेले की आड़ में अवैध देशी शराब बेची जा रही थी।

स्थानीय रहवासियों ने इस अवैध गतिविधि की शिकायत जनसुनवाई में कलेक्टर शिवम वर्मा से की थी। शिकायत मिलते ही कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग ने मौके पर छापामार कार्रवाई की।

सब्जी के बीच छिपाई थी शराब

छापेमारी के दौरान अधिकारियों को ठेले पर टमाटर, धनिया, पुदीना और प्याज के बीच छिपाकर रखी गई देशी शराब मिली, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया। इस मामले में आरोपी अजय के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।

दूसरी कार्रवाई में भी सफलता

इसी अभियान के तहत आबकारी विभाग ने एक अन्य कार्रवाई में दोपहिया वाहन से अवैध शराब की तस्करी कर रहे आरोपी प्रदीप यादव को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब 1 लाख रुपए कीमत की शराब जब्त की गई है। आबकारी विभाग का कहना है कि इंदौर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फेस्टिवल के दौरान स्ट्रीट वेंडर के साथ नहीं होगी मनमानी, NHRC ने सभी राज्यों और यूटी को दिए निर्देश

दिल्ली में केंद्र का बड़ा प्लान, AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, CJP को दिया फुल सपोर्ट

शिवपुरी में होती थी ड्रग्स की प्रोसेसिंग, मास्टरमाइंड नवप्रीत तुर्की से डिपोर्ट; ऐसे चलता था नेटवर्क

क्या CEC ज्ञानेश कुमार पर होगा एक्शन? सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई, जंतर-मंतर पर इस्तीफे की मांग

Weather Today: मॉनसून की वापसी तेज, महाराष्ट्र में गर्मी, दक्षिण भारत में भारी बारिश, तेज हवाओं का अलर्ट जारी