घायल जिनी (फोटो सोर्स- नवभारत) 
इंदौर

इंदौर गैस पाइपलाइन ब्लास्ट: घायल इंफ्लुएंसर जिनी झाला ने जारी किया वीडियो, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Influencer Jini Jhala Video : इंदौर के अवंतिका गैस पाइपलाइन ब्लास्ट में घायल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जिनी झाला ने अस्पताल से वीडियो जारी कर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। मामले की जांच जारी है।

प्रीतेश जैन

Indore Gas Pipeline Blast : इंदौर शहर में अवंतिका गैस पाइपलाइन ब्लास्ट में घायल हुई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जिनी झाला ने अस्पताल से एक वीडियो जारी कर घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस हादसे में वे गंभीर रूप से झुलस गई थीं और वर्तमान में अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

अस्पताल से जारी वीडियो में जिनी झाला ने बताया कि घटना के समय वह एक्टिवा से जा रही थीं, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ और आग की चपेट में आकर वह झुलस गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि घटनास्थल पर न तो कोई बैरिकेडिंग की व्यवस्था थी और न ही पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम मौजूद थे, जिससे आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।

किसी ने मदद नहीं की

इंफ्लुएंसर ने वीडियो में यह भी कहा कि हादसे के बाद उन्होंने खुद को बचाने के लिए पास में मौजूद एक पानी से भरे गड्ढे में छलांग लगाई, जिससे आग की लपटों से कुछ हद तक बचाव हो सका। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों से मदद मांगी, लेकिन शुरुआत में किसी ने अस्पताल ले जाने में मदद नहीं की।

खुद पहुंचीं अस्पताल

जिनी झाला के अनुसार, बाद में उन्होंने एक रैपिडो चालक से मदद ली और खुद बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचकर इलाज कराया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में उनकी त्वचा गंभीर रूप से झुलस गई है और फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं। वीडियो संदेश में उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से काफी प्रभावित किया है, और अब वे भविष्य में कैमरे के सामने सोशल मीडिया पर सक्रिय रह पाएंगी या नहीं, इसे लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है।

जिला प्रशासन पर भी उठाए सवाल

जिनी झाला ने इंदौर जिला प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब भी इस तरह के निर्माण या कार्य किए जाते हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जिम्मेदारी होती है, लेकिन इस मामले में गंभीर लापरवाही देखने को मिली। इस घटना को लेकर विजयनगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जिम्मेदारी तय होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा

Weather Alert: मानसून ट्रफ ने पकड़ी रफ्तार, बंगाल-ओडिशा समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, रेड अलर्ट जारी

इजरायल का गाजा में फिर घातक ड्रोन हमला, शांति अपील के बीच हमास का शीर्ष कमांडर निशाने पर

भूकंप के झटकों से कांपा लेह, सुबह 6 बजे 5.5 तीव्रता के लगे झटके, घरों से बाहर भागे लोग

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां