इंदौर में जीतू पटवारी की अगुवाई में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन (सोर्स- नवभारत लाइव)
इंदौर

इंदौर फूटी कोठी सब्जी मंडी विवाद: Jitu Patwari की अगुवाई में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, प्रशासन को दी चुनौती

Indore Footi Kothi Mandi Dispute: इंदौर फूटी कोठी सब्जी मंडी विवाद में कांग्रेस पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, जीतू पटवारी ने प्रशासन को दी खुली चुनौती। सब्जी व्यापारियों के समर्थन में उतरी कांग्रेस।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • इंदौर के फूटी कोठी सब्जी मंडी विवाद में कांग्रेस पार्टी का शक्ति प्रदर्शन।

  • सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सब्जी व्यापारियों के समर्थन में उतरी कांग्रेस।

  • ब्रिज के नीचे दुकानें लगाने की अनुमति देने की उठाई मांग।

Jitu Patwari Congress Protest Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के फूटी कोठी चौराहे पर सब्जी मंडी को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को राजनीतिक टकराव में बदल गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। अन्नपूर्णा रोड स्थित अटल पथ से शुरू हुए प्रदर्शन में सब्जी व्यापारियों के समर्थन में ब्रिज के नीचे दुकानें लगाने की अनुमति देने की मांग उठाई गई।

कांग्रेस पार्टी ने चेतावनी देते हुए यह ऐलान किया कि जब तक व्यापारियों को रोजगार का विकल्प नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा और शनिवार को नगर निगम आयुक्त के साथ बैठक के आश्वासन के बाद कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

ब्रिज के नीचे दुकानें लगाने की मांग

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे शुरू हुए विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला नेत्रियां और सब्जी व्यापारी शामिल हुए। रैली के रूप में कांग्रेस पार्टी के नेता फूटी कोठी ब्रिज के नीचे पहुंचे और सब्जी व्यापारियों को दुकानें लगाने की अनुमति देने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान जीतू पटवारी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए जिला प्रशासन को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि या तो सब्जी व्यापारियों को दुकान लगाने दी जाए या फिर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जाए। जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रशासन गरीब व्यापारियों के रोजगार पर संकट खड़ा कर रहा है।

जीतू पटवारी ने इंदौर महापौर और विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक मालिनी गौड़ को भी निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सब्जी मंडी के मुद्दे पर दोनों नेताओं के बीच आपसी विवाद है और क्षेत्र में प्रॉपर्टी नहीं बिकने तथा राजनीतिक स्वार्थ के चलते व्यापारियों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, यह आरोप कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की ओर से लगाए गए हैं।

ड्रग्स कारोबार और ट्रैफिक व्यवस्था पर भी कांग्रेस ने सरकार को घेरा

जीतू पटवारी ने फूटी कोठी सब्जी मंडी विवाद के साथ इंदौर शहर की कानून व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने इंदौर में कथित रूप से बढ़ते ड्रग्स कारोबार को लेकर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर निशाना साधा।

वहीं, शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े किए। पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने इंदौर जिले का प्रभार छोड़ दिया है और वे रणछोड़दास बन गए हैं।

प्रदर्शन को देखते हुए पांच थानों का पुलिस बल रहा तैनात

कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। मौके पर पांच थानों का पुलिस बल तैनात किया गया। इसके अलावा वॉटर कैनन फायर ब्रिगेड और भारी पुलिस बल को भी तैयार रखा गया था, पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग की गई। स्थिति को देखते हुए नगर निगम के अपर आयुक्त आकाश सिंह डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत सहित जिला प्रशासन के एडीएम, एसडीएम और तहसीलदार स्तर के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

Kal Ka Mausam: 28 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं कोहरे का अलर्ट

Explainer: सिर्फ आरक्षण नहीं, सीटों और खर्च का भी बड़ा हिसाब; महिला आरक्षण कानून पर बहस के बीच असली आंकड़े

परिसीमन बिल पर शरद पवार गुट का बड़ा फैसला, समर्थन करेगा NCP (SP); जितेंद्र आव्हाड ने दी जानकारी

कार्तिगई दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, अधिकारियों को अवमानना नोटिस; CRPF संभालेगी सुरक्षा