खड़गे के कथित अपमान पर कांग्रेस ने इंदौर में निकाला मार्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)
इंदौर

इंदौर में खड़गे के अपमान के विरोध में कांग्रेस का मार्च पास्ट; अंबेडकर प्रतिमा पर किया सत्याग्रह

Congress Satyagraha Indore: खड़गे के कथित अपमान के खिलाफ इंदौर में कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल! मधु मिलन चौराहा से अंबेडकर प्रतिमा तक निकाला मार्च पास्ट।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

Congress March Past In Indore Over Kharge Insult: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कथित अपमानजनक व्यवहार के विरोध में शुक्रवार को इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मार्च पास्ट निकालकर सत्याग्रह किया। शहर कांग्रेस और जिला कांग्रेस के संयुक्त आयोजन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और उससे जुड़े संगठनों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरे मामले पर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि सामाजिक समानता और संविधान के मूल्यों के खिलाफ किसी भी तरह के व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

हल्द्वानी की घटना को लेकर लगाए आरोप

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वहां से रवाना हुए। इसके बाद भाजपा से जुड़े संगठनों द्वारा कथित तौर पर कार्यक्रम स्थल का शुद्धिकरण किया गया। कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी और उससे जुड़े संगठनों की मानसिकता पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं वंचित और दलित समाज के प्रति भेदभावपूर्ण सोच को दर्शाती हैं।

नेहरू प्रतिमा से अंबेडकर प्रतिमा तक मार्च

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मधु मिलन चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा से मार्च पास्ट की शुरुआत की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लेकर मार्च करते हुए गीता भवन चौराहा पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा और उससे जुड़े संगठनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आम लोगों को भी मामले की जानकारी दी और सामाजिक समानता के मुद्दे पर अपनी बात रखी। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने संविधान में दिए गए समानता और सम्मान के अधिकारों का हवाला देते हुए विरोध जताया।

अंबेडकर प्रतिमा पर किया सत्याग्रह

मार्च के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता गीता भवन चौराहा स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंचे, जहां उन्होंने सत्याग्रह किया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दलित समाज के प्रति भाजपा की कथित सोच की निंदा की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, सम्मान और अधिकार की गारंटी देता है। उन्होंने कहा कि संविधान और सामाजिक समानता के मूल्यों के खिलाफ होने वाले किसी भी व्यवहार का कांग्रेस विरोध करती रहेगी। प्रदर्शन के जरिए पार्टी ने सामाजिक न्याय और समानता के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट किया।

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

राहुल गांधी को इडियट और अंधभक्त वाले बयान पर नोटिस, 28 अगस्त तक देना होगा जवाब

विभाजन की त्रासदी से सबक लेकर मजबूत भारत बनाएं, बोले CM योगी: सबसे बड़ी पहचान भारतीय होने की हो

शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में CBDC‑आधारित DBT का किया शुभारंभ; PDS में पारदर्शिता की नई क्रांति

तिरंगे से राष्ट्र निर्माण तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को दिया खास संदेश