बसों में लगी आग (फोटो सोर्स- नवभारत) 
इंदौर

इंदौर के बस डिपो में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर खाक हो गईं 5 बसें, देखें VIDEO

Five Buses Burnt In Indore: इंदौर में एक बस डिपो में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से 5 बसें जलकर खाक हो गई हैं। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

प्रीतेश जैन

Indore Bus Fire: इंदौर के नवलखा इलाके स्थित तीन इमली चौराहे के पास सोमवार सुबह बस डिपो में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते वहां खड़ी पांच बसें इसकी चपेट में आ गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो दमकल मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की लपटें और धुएं का गुबार करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग के दौरान चार धमाकों की आवाज भी सुनाई दी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वेल्डिंग के दौरान लगी आग

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, एक बस में मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग करते समय चिंगारी से बस में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने आसपास खड़ी अन्य बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के समय डिपो में 20 से ज्यादा बसें खड़ी थीं, जिन्हें तत्काल वहां से हटाया गया।

कोई हताहत नहीं

घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन पांचों बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

धरने पर बैठे पार्षद

इधर स्थानीय पार्षद मनीष शर्मा ने रिहायशी इलाके में निजी बसों की पार्किंग और मरम्मत को लेकर इंदौर प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पार्षद मौके पर धरने पर भी बैठ गए और बसों को वहां से हटाने की मांग की।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ