भारत-वेस्टइंडीज मैच को लेकर होलकर स्टेडियम का पुलिस ने लिया जायजा फोटो सोर्स- नवभारत
इंदौर

भारत-वेस्टइंडीज T20 को लेकर इंदौर में तैयारियां तेज, होलकर स्टेडियम में पुलिस ने लिया सुरक्षा का जायजा

Indore Holkar Stadium Match : इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच होगा। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, जबकि बीसीसीआई क्यूरेटर ने पिच की तैयारी शुरू कर दी है।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

India West Indies T20 Match : इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। टिकट बिक्री शुरू होने के कुछ ही मिनटों में अधिकांश टिकट बिक गए थे। अब पुलिस और मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) की टीम मैच के दिन की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी है।

मैच की तैयारियों के सिलसिले में पुलिस अधिकारियों ने MPCA के पदाधिकारियों के साथ होलकर स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान दर्शकों की एंट्री और एग्जिट व्यवस्था, बैठक व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली गई। मैच के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने जरूरी तैयारियों पर चर्चा की।

बीसीसीआई क्यूरेटर ने संभाली पिच की कमान

मुकाबले के लिए पिच की तैयारियां भी अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बीसीसीआई के क्यूरेटर बुधवार को इंदौर पहुंचे और पिच को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। अब क्यूरेटर की निगरानी में पिच की फाइनल तैयारी की जाएगी। पिच पर कितनी वॉटरिंग करनी है और किस वजन के रोलर का इस्तेमाल किया जाएगा, यह भी क्यूरेटर के निर्देश के आधार पर तय होगा।

होलकर स्टेडियम में प्रैक्टिस नहीं करेंगी दोनों टीमें

भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के अभ्यास को लेकर भी स्थिति स्पष्ट हो गई है। दोनों टीमों में से कोई भी होलकर स्टेडियम में प्रैक्टिस नहीं करेगी। दोनों टीमें 11 अक्टूबर को सीधे स्टेडियम पहुंचेंगी और इसके बाद मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में मैच से पहले स्टेडियम में दोनों टीमों का अभ्यास सत्र नहीं होगा।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी पुलिस

भारत और वेस्टइंडीज मैच के लिए अब पुलिस और MPCA की टीम सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी है। दर्शकों की सुरक्षित एंट्री और एग्जिट, स्टेडियम के भीतर सुरक्षा, बैठक व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के साथ पिच की तैयारी पर भी नजर रखी जा रही है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर इंदौर में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को पुलिस ने छोड़ा, बोले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल