राजा की मां, उमा रघुवंशी (सोर्स- नवभारत लाइव) 
इंदौर

EXCLUSIVE: सोनम ने सुप्रीम कोर्ट में खुद को बताया बेकसुर, तो भड़क उठीं राजा रघुवंशी की मां, कह डाली बड़ी बात

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी सोनम ने SC में खुद को बेकसूर बताया, भड़की राजा रघुवंशी की मां ने कहा मास्टरमाइंड, पुणे के केतन हत्याकांड से जोड़ा।

सजल रघुवंशी

Raja Raghuvanshi Mother Reaction On Sonam SC Affidavit: देशभर में चर्चित राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर मिस्ट्री में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दायर कर खुद को बेकसूर बताया है। सोनम ने दावा किया है कि उसे झूठे आरोपों में फंसाया गया है और वह ट्रायल में पूरा सहयोग कर रही है। इस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने संकेत दिए कि वह इस कानूनी सवाल को बड़ी बेंच के पास भेज सकती है।

दरअसल, पिछली सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि मामले में अभी 94 गवाहों के बयान दर्ज होना बाकी हैं और प्रकरण ट्रायल स्टेज में है। अदालत ने मामले की प्रगति को लेकर कई सवाल उठाए थे और अगली सुनवाई के लिए 9 जुलाई की तारीख तय की थी।

सोनम के निर्दोष वाले दावे को उमा रघुवंशी ने किया खारिज

राजा रघुवंसी की मां उमा रघुवंशी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोनम के खुद को निर्दोष बताए जाने के दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए उसे पूरे मामले का मास्टरमाइंड बताया है। उमा रघुवंशी का कहना है कि सोनम का बयान तथ्यों से मेल नहीं खाता और वह सच छिपाने की कोशिश कर रही है।

'अगर निर्दोष होती तो राजा को आगाह करती'

उमा रघुवंशी ने कहा कि यदि सोनम वास्तव में निर्दोष होती तो वह राजा को पहले ही सचेत कर सकती थी कि राज कुशवाहा और उसके साथी उनका पीछा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजा आरोपियों को जानता तक नहीं था और न ही उसकी उनसे कोई दुश्मनी थी। ऐसे में सोनम का खुद को बेकसूर बताना पूरी तरह गलत और भ्रामक है। उनका आरोप है कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी सोनम को पहले से थी इसलिए उसकी भूमिका सबसे अहम मानी जानी चाहिए।

केतन अग्रवाल हत्याकांड का दिया उदाहरण

राजा रघुवंशी की मां ने अपनी प्रतिक्रिया के दौरान पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि सोनम जैसी लड़कियों के मामलों से प्रेरित होकर ही सिया ने केतन अग्रवाल की हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया। हालांकि यह उमा रघुवंशी का व्यक्तिगत आरोप और दावा है।

इसके साथ ही उन्होंने राजा रघुवंशी हत्याकांड की सुनवाई में लगातार हो रही देरी पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि न्याय मिलने में हो रही देरी से परिवार की पीड़ा लगातार बढ़ रही है और मामले का जल्द निपटारा होना चाहिए।

https://youtu.be/LzL-9A9CPLE?si=5nYIh2Mr6sK5DwGW

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी