एक पेड़ माँ के नाम अभियान को लेकर बैठक करते मंत्री कैलाश विजयवर्गीय  
इंदौर

एक पेड़ मां के नाम अभियान को मिलेगा जनआंदोलन का रूप, इंदौर में 21 लाख पौधे लगाने की तैयारी

Indore Plantation Campaign: इंदौर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान को लेकर तैयारिया शुरू हो गयी है, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इसके लिए सिटी बस ऑफिस में अलग अलग संगठनो की बैठक ली ।

अंशुल मुकाती

Indore Tree Plantation Drive: इंदौर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 21 लाख से अधिक पौधारोपण का लक्ष्य तय किया गया है। इसी अभियान को सफल बनाने के लिए सिटी बस ऑफिस सभागार में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पेड़ लगाओ, पानी बचाओ थीम के तहत पौधारोपण और वर्षा जल संचयन को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया गया।

हर रविवार बनेगा पौधारोपण का उत्सव

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पौधारोपण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि सामाजिक उत्सव होना चाहिए। उन्होंने हर परिवार से बच्चों और परिजनों के साथ पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक रविवार को पौधारोपण कर इसे जनभागीदारी का उत्सव बनाया जाएगा, जिससे यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सके। उन्होंने यह भी कहा कि एक पेड़ लगाना शिव मंदिर बनाने के समान पुण्य का कार्य है, इंदौर में पिछले कुछ रविवार से यह अभियान शुरू भी हो चूका है ।

जल संरक्षण समय की सबसे बड़ी जरूरत

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर की बढ़ती आबादी के साथ भूजल का दोहन भी बढ़ा है, इसलिए जल संरक्षण आज सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने पिछले वर्ष रेनवॉटर हार्वेस्टिंग के क्षेत्र में व्यापक कार्य किए, जिससे कई इलाकों में भूजल स्तर में सुधार देखने को मिला। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों और संस्थानों में वर्षा जल संचयन प्रणाली अपनाने की अपील की।

यह भी पढें:

सामाजिक संगठन निभाएंगे अहम भूमिका

बैठक में पौधारोपण के स्थान, पौधों के संरक्षण, सिंचाई व्यवस्था, जनसहभागिता और सामाजिक संगठनों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। कैलाश विजयवर्गीय ने भी संगठनों से अभियान को सफल बनाने का भरोसा दिलाया। बैठक के अंत में हरित और जल समृद्ध इंदौर के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया गया।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें