फैक्ट्री (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
इंदौर

देवास फैक्ट्री ब्लास्ट: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 5, शिकायत के बावजूद रिन्यू कर दिया गया लाइसेंस

Five People Died in Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। हादसे में 25 लोग घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। सीएम ने घायलों से मुलाकात की है।

प्रीतेश जैन

Dewas Firecracker Factory Blast Update: देवास के टोंककलां स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। धमाके के बाद 3 मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि अन्य घायलों को इंदौर के विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीती रात गंभीर रूप से घायल 2 अन्य मजदूरों ने अमलतास अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी दिल्ली से लौटकर इंदौर स्थित अस्पतालों में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और अधिकारियों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

2 महीने पहले भी लगी थी आग

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में 2 महीने पहले भी आग लगी थी, लेकिन उस वक्त कोई हताहत नहीं हुआ था। फैक्ट्री के खिलाफ प्रशासन को लिखित में शिकायत भी दी गई थी कि ये पेट्रोल पंप और आबादी के पास है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद 6 मई 2026 को फैक्ट्री का लाइसेंस रिन्यू कर दिया गया।

100-100 किलो के 2 ड्रम में हुए विस्फोट

14 मई को तेज गर्मी और गलत केमिकल के गलत अनुपात के कारण मैग्नीशियम और पोटाश से भरे 100-100 किलो के 2 ड्रमों में विस्फोट हो गया। फैक्ट्री में धमाका इतना जोरदार था कि मौके पर मौजूद मजदूरों के शरीर के चीथड़े उड़ गए।

150 फीट दूर जा गिरे शवों के टुकड़े

ब्लास्ट के कारण फैक्ट्री की दीवारें ढह गईं और टीनशेड हवा में उड़ गया। धमाके की चपेट में आने वाले मजदूरों के शरीर के टुकड़े 150 फीट दूर तक जा गिरे। मृतकों के सिर के बाल चमड़ी समेत उखड़कर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद क्षत-विक्षत शवों को कैरेट में भरकर रखा गया।

हादसे की जांच के आदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और सख्त लहजे में कहा है कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगी और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी या अन्य कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Delhi CJP Protest LIVE: सरकार पर हमलावर CJP, फोन हैक करने का गंभीर आरोप

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO