Indore Mohan Yadav Interacts With Students: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को स्कूल चले हम अभियान के तहत इंदौर के बड़ा गणपति स्थित शासकीय शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने आधुनिक खगोलीय प्रयोगशाला का निरीक्षण किया और छात्राओं से आत्मीय संवाद कर उनके सपनों और भविष्य की योजनाओं को जाना, इस दौरान सीएम ने बच्चो को राष्ट्रपति की तरफ दी गयी मिठाई भी दी।
विद्यालय की स्पार्क एस्ट्रोनॉमी लैब में छात्राओं ने मुख्यमंत्री को दूरबीन, खगोलीय उपकरणों, ग्रह-नक्षत्रों की ट्रैकिंग प्रणाली और विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों की जानकारी दी। रॉकेट, सैटेलाइट, सौर मंडल, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन, गुरुत्वाकर्षण, चंद्र और सूर्य ग्रहण जैसे विषयों पर तैयार मॉडल और आकर्षक स्पेस थीम ने मुख्यमंत्री का ध्यान खींचा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्मार्ट क्लास में पहुंचे और छात्राओं से पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहती हैं। किसी ने वैज्ञानिक, किसी ने डॉक्टर तो किसी ने प्रशासनिक अधिकारी बनने की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री ने बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर रही है ताकि बेटियों को भी विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकें। स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशालाएं और आधुनिक शिक्षण व्यवस्था नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों को मजबूती दे रही हैं।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विद्यार्थियों से जिज्ञासु बनकर सीखने, नवाचार को अपनाने और ज्ञान का विस्तार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान और तकनीक के बदलते दौर में नई पीढ़ी की वैज्ञानिक सोच ही प्रदेश और देश के विकास की मजबूत नींव बनेगी।
यह भी पढें:
मुख्यमंत्री के इस दौरे ने केवल एक स्कूल का निरीक्षण नहीं किया, बल्कि छात्राओं के आत्मविश्वास और वैज्ञानिक प्रतिभा को नई पहचान दी।मध्यप्रदेश में स्कूल चले हम अभियान के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के साथ आधुनिक विज्ञान और नवाचार से जोड़ने का संदेश भी दिया गया।