इंदौर में कांग्रेस कर रही अलग अलग अनोखे आयोजन  फोटो सोर्स - नवभारत
इंदौर

इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' की तैयारी, क्रिकेट लीग से मेहंदी तक कांग्रेस का अनोखा अभियान

Rahul Gandhi Indore Visit : राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले कांग्रेस ने युवाओं को जोड़ने का अभियान तेज किया। क्रिकेट लीग से 'वेलकम रागा' की मेहंदी तक नए तरीके अपनाए जा रहे हैं।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Indore Chhatron Ki Goonj : इंदौर में 19 सितंबर को राहुल गांधी के प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने छात्रों और युवाओं को जोड़ने का अभियान तेज कर दिया है। बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी अलग-अलग इलाकों में नए तरीके अपना रही है। कहीं क्रिकेट लीग के जरिए युवाओं को जोड़ा जा रहा है, तो कहीं युवतियों के हाथों पर राहुल गांधी के स्वागत की मेहंदी लगाई जा रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से छात्रों और युवाओं के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए 'छात्रों की गूंज क्रिकेट लीग' का आयोजन किया जा रहा है। इसके जरिए युवाओं को राहुल गांधी के कार्यक्रम से जोड़ने और 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले आयोजन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पार्टी का खास फोकस युवा पीढ़ी और जेन-जी पर नजर आ रहा है।

हाथों पर 'वेलकम रागा' की मेहंदी

कार्यक्रम के प्रचार के लिए कांग्रेस ने मेहंदी का भी सहारा लिया है। युवतियों और युवाओं के हाथों पर मेहंदी लगाकर राहुल गांधी के स्वागत के संदेश लिखे जा रहे हैं। हाथों पर 'वेलकम राहुल', 'वेलकम रागा' और 'वेलकम राहुल गांधी' जैसे संदेश नजर आ रहे हैं। कांग्रेस इसे युवाओं के बीच कार्यक्रम को लेकर माहौल बनाने के एक रचनात्मक तरीके के तौर पर इस्तेमाल कर रही है।

घर-घर जाकर युवाओं से संपर्क

कांग्रेस का अभियान क्रिकेट लीग और मेहंदी तक सीमित नहीं है। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर छात्रों और युवा मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। उन्हें 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की जानकारी देने के साथ आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम को युवाओं की बड़ी भागीदारी वाला आयोजन बनाने के लिए लगातार अभियान चल रहा है।

जेन-जी पर कांग्रेस की नजर

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस युवा वर्ग के बीच अपनी पहुंच मजबूत करने की कोशिश कर रही है। सोशल मीडिया कैंपेन, क्रिकेट लीग, व्यक्तिगत संपर्क और मेहंदी जैसे अलग-अलग माध्यमों से युवाओं तक पहुंच बनाई जा रही है। पार्टी का यह अभियान आगामी राजनीतिक मुकाबले में युवा वोटरों के महत्व को भी दर्शाता है।

19 सितंबर को दिखेगा अभियान का असर

इंदौर में राहुल गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा है। अलग-अलग इलाकों में उनके स्वागत और कार्यक्रम की तैयारियां तेज हैं। अब नजर इस बात पर है कि क्रिकेट लीग से लेकर 'वेलकम रागा' की मेहंदी तक चलाया जा रहा यह अभियान 19 सितंबर को 'छात्रों की गूंज' में कितनी बड़ी युवा भागीदारी जुटा पाता है।

BRICS डिनर में नहीं पहुंचे कांग्रेस के 3 CM, बांसुरी स्वराज ने घेरा, बोली- पार्टी का नहीं, भारत का मंच था

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा DUSU चुनाव का मामला, लिंगदोह कमेटी के नियमों में उल्लंघन का आरोप

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इन 3 सरकारी योजनाओं से हर साल ₹6,000 और 5 लाख तक लोन का फायदा, पढ़ें पूरी खबर

भारत में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस, मेटा ने अनुचित कंटेंट की रिपोर्टिंग पर सहमति जताई

15 सितंबर को क्यों मनता है इंजीनियर्स डे, कौन थे एम. विश्वेश्वरैया, जानें राष्ट्र निर्माण में क्या था योगदान