आज़ाद नगर थाना इनसेट - आरोपी (फोटो सोर्स - नवभारत) 
इंदौर

ड्रग्स नेटवर्क मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, महिला ड्रग तस्कर से मिली थी जानकारी

Indore Police Arrest: पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में भाजपा शिवाजी मंडल के उपाध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पहले गिरफ्तार की गई ड्रग तस्कर से पूछताछ में आरोपी की जानकारी मिली ।

अंशुल मुकाती

Indore Drug Network Case: शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ इंदौर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आजाद नगर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी भाजपा के शिवाजी मंडल का उपाध्यक्ष बताया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी पूर्व में पकड़ी गई महिला ड्रग तस्कर से मिली जानकारी के आधार पर की गई है।

महिला तस्कर से पूछताछ में मिले थे अहम सुराग

पुलिस ने हाल ही में आजाद नगर थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान महिला ने नशे के कारोबार से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे किए। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

भोपाल निवासी आरोपी भी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस को भोपाल की भील कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध मिली। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी का ड्रग तस्करी से जुड़े नेटवर्क के साथ संपर्क था और वह इस अवैध कारोबार में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का काम कर रहा था। जांच में सामने आया कि आरोपी द्वारा ड्रग्स के कारोबार के लिए पैसों का लेन-देन किया जाता था। गिरफ्तार किया गया आरोपी भाजपा के शिवाजी मंडल का उपाध्यक्ष बताया जा रहा है।

एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत कार्रवाई

आरोपी की भूमिका सामने आने के बाद आज़ाद नगर थाना पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत सह-आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी और भी लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

यह भी पढें:

पूरे नेटवर्क की जांच जारी

एडिशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह बताया कि पूर्व में गिरफ्तार महिला आरोपी से पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जांच में आरोपी की आर्थिक संलिप्तता सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे ड्रग्स नेटवर्क की पड़ताल कर रही है और मामले से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज

CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर हंगामा, पिता बोले- गद्दार लिखने वालों के खिलाफ कराऊंगा FIR

CEC विवाद में नया मोड़! ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रसियों ने लिखा गद्दार, गरमाई सियासत

दिल्ली में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, डबल पार्किंग चार्ज से 50% वर्क फ्रॉम होम तक; जानें नए नियम

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा