सांकेतिक इमेज (सोर्स- एआई जनरेटेड)
मध्य प्रदेश

Health Tips: मध्य प्रदेश में सुबह-शाम की ठंड से कैसे बचें? बदलते मौसम में शरीर को गर्म रखने के आसान उपाय

MP Winter Health Tips: एमपी के मिले-जुले मौसम के बीच अपने आप को ऐसे रखें स्वस्थ। शरीर को रखें गर्म, भोजन रखें पोष्टिक और शुद्ध और सबसे जरूरी व्यायाम करना न भूलें। जानें यह आसान उपाय।

सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • मध्य प्रदेश के बदलते मौसम में रखें अपनी सेहत का ध्यान

  • सुबह जल्दी काम पर जानें से पहले, जरूर करें व्यायाम

  • सुबह-शाम की ठंड से बचने के लिए शरीर का गर्म रहना और पोष्टिक आहार काफी जरूरी

  • मिले-जुले मौसम में स्ट्रीट फूट और तला-भुना ज्यादा न खाएं

Health Tips To Avoid Fever And Cold In MP Winter: मध्य प्रदेश में अक्तूबर के आखिर में मौसम का मिजाज मिला-जुला नजर आ रहा है। जहां एक तरफ सुबह-शाम लोगों को भारी ठंड का एहसास हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ दोपहर में मौसम गर्म जान पड़ता है। अगर आपको भी इस मिले-जुले मौसम का सामना करना है और अपने शरीर को स्वस्थ रखना है तो इन उपायों को अपनाना बेहद जरूरी है।

यह उपाय उन लोगों के लिए काफी मददगार साबित होंगे जो सुबह 6-7 बजे अपने ऑफिस या अपने काम पर जाते हैं।

शरीर को गर्म रखना बेहद जरूरी

मध्य प्रदेश के बदलते मौसम में शरीर को गर्म रखना बेहद जरूरी है। जिसके लिए पहनावे पर ध्यान देना आवश्यक है। अगर आप सुबह जल्दी घर से निकल रहे हैं, तो हल्के गर्म कपड़े पहनें क्योंकि सुबह और शाम के वक्त तापमान में भारी गिरावट आती है, इस वजह से हल्के ऊनी या गर्म कपड़े जरूर पहनें।

बिस्तर छोड़ने के पहले व्यायाम जरूर करें

सुबह बिस्तर से उठकर शरीर को चार-पांच बार तानें और ढीला छोड़ें। इससे शरीर में गर्माहट और सक्रियता बढ़ेगी। समय मिलने पर एक ही जगह खड़े होकर कुछ देर जॉगिंग करें। इससे चुस्ती-फुर्ती आएगी और दिनभर के काम करने में आसानी होगी।

खान-पान का रखें खास ध्यान

दरअसल, सर्दियों में दाल, हरी सब्जियां, मौसमी फल और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करना जरूरी है। ठंड में प्यास कम लगने पर भी नियमित पानी पीते रहें। अदरक वाली चाय, सूप और गुनगुना पानी गले को राहत दे सकते हैं। इसके अलावा लंबे समय तक खाली पेट न रहें। संतुलित आहार और पर्याप्त पानी शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मदद करते हैं।

स्ट्रीट फूट और तला-भुना ज्यादा न खाएं

बदलते मौसम में ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से बचें, इससे भी सर्दी, जुकाम एसिडिटी व पेट संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए संतुलित आहार लें। खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों और बासी भोजन से बचें, क्योंकि दूषित खाना पेट में संक्रमण का कारण बन सकता है।

MLC Election काउंटिंग LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

MLC Election Result Bihar: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना