ग्वालियर में उमा भारती ने दिया बयान फोटो सोर्स- नवभारत
ग्वालियर

ग्वालियर में उमा भारती बोलीं- मुझे टिकट देने की किसकी औकात है, मैं खुद तय करती हूं कि चुनाव लड़ूं या नहीं

Uma Bharti Gwalior Visit : ग्वालियर में पूर्व सीएम उमा भारती ने टिकट वितरण को लेकर कहा कि मुझे टिकट देने की किसकी औकात है। दिग्गज नेता ने दिग्विजय की यात्रा और शराबबंदी पर भी बयान दिया।

निशांत तिवारी, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • ग्वालियर में टिकट वितरण पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने दिया बड़ा बयान।

  • उमा भारती ने कहा- किसकी औकात है मुझे टिकट देने की, मैं खुद तय करती हूं।

  • UP में सपा-कांग्रेस के गठबंधन और एमपी में शराबबंदी पर भी दिया बयान।

  • दिग्विजय सिंह को लेकर कहा- उनकी यात्रा का राम से कोई संबंध नहीं।

Uma Bharti Ticket Distribution Statement : ग्वालियर में प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने टिकट वितरण को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि किसकी औकात है मुझे टिकट देने की। मैं खुद तय करती हूं कि मुझे चुनाव लड़ना है या नहीं।

भाजपा की वरिष्ठ नेता ने यूपी गठबंधन से लेकर सोनिया गांधी की बुक में किए गए दावे, शराबबंदी, दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा और लोकसभा चुनाव तक, हर सवाल पर उन्होंने खुलकर जवाब दिया।

UP में कांग्रेस और SP के गठबंधन पर साधा निशाना

उमा भारती वृंदावन से भोपाल जा रही थीं। रास्ते में ग्वालियर स्टेशन पर ही मीडिया से बातचीत में उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। यूपी में होने वाले चुनाव में सपा और कांग्रेस के गठबंधन में दरार के सवाल पर उमा भारती ने कहा कि सपा ने अपनी पांच सीटें घोषित कर दी हैं तो इससे हमें क्या फर्क पड़ने वाला है। हमें सरकार बनानी है, हमें चुनाव जीतना है। उनका जमाना पूरा हो गया है।

सोनिया के दावे पर भी रखी राय

राजीव गांधी की हत्या की साजिश रचे जाने के सोनिया गांधी के दावे पर उमा भारती ने कहा कहा कि यह जांच का विषय था। उस समय नरसिम्हा राव और चंद्रशेखर प्रधानमंत्री थे और चंद्रशेखर को कांग्रेस का ही समर्थन था। अगर सोनिया गांधी को ऐसी आशंका है, तो उन्हें अपनी ही पार्टी में उन लोगों को ढूंढना होगा।

जनप्रतिनिधियों ने नहीं निभाई भूमिका

शराबबंदी को लेकर उमा भारती ने कहा कि शराब एक ऐसा विषय हो गया है, जिसमें सरकार ने कानून बना दिए हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंच जाती है, लेकिन जो जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों की थी, वह उन्होंने नहीं निभाई। पंच से लेकर सरपंच, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक से लेकर सांसद तक, किसी ने अपनी भूमिका नहीं निभाई।

शिवराज सरकार ने बनाई थी शराबबंदी की नीति

सागर में जहरीली शराब से मौतों के बाद दुकानों के बाहर लगाए जा रहे मेडिकल चेकअप कैंप पर उन्होंने कहा कि ये तो प्रशासन और पुलिस के अपने प्रयास हैं। असली प्रयास तो जनप्रतिनिधियों का होगा। तभी अवैध शराब, जहरीली शराब और शराबबंदी पर काम होगा। नीति तो सरकार की तरफ से बन गई है। उन्होंने बताया कि शिवराज सरकार ने शराबबंदी को लेकर इतनी अच्छी नीति बनाई थी, जिसका एक-एक पन्ना उन्होंने खुद देखा और अप्रूवल किया। लेकिन जनप्रतिनिधियों ने साथ नहीं दिया। पुलिस हर जगह डंडा लेकर तो नहीं खड़ी रहेगी।

दिग्विजय की यात्रा का राम से कोई संबंध नहीं

दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर उमा भारती ने कहा कि नर्मदा परिक्रमा दादा भाई और भाभी जी ने दिल से की थी, उसमें कोई राजनीति नहीं थी। लेकिन ये यात्रा राजनीतिक है, क्योंकि जो लोग राम मंदिर के शिलान्यास और निर्माण में नहीं गए, अब यात्रा निकाल रहे हैं। इसका राम से कोई संबंध नहीं है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव से खुश हूं

मोहन सरकार से संतुष्टि के सवाल पर उमा भारती ने कहा कि वे मुख्यमंत्री मोहन यादव से बहुत प्रसन्न और खुश रहती हैं। लेकिन जब तक सभी जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री का साथ नहीं देंगे, तब तक मुख्यमंत्री सफल नहीं हो पाएंगे। जैसा शराबबंदी में हुआ कि नीति तो बन गई, लेकिन जनप्रतिनिधियों ने निगरानी नहीं की।

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा

Indian Railway: ट्रेन में अब कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए; जानें क्या-क्या बदला?

संविधान दिवस: लोकतंत्र की आत्मा, समानता का संकल्प और हर भारतीय के अधिकारों की पहचान

प्रेमानंद महाराज की किडनी खराब है या नहीं? डॉक्टर ने किया बहुत बड़ा खुलासा

26 नवंबर विशेष: 77 साल का हो गया भारतीय संविधान, कहां और किस हालत में है संविधान की एतिहासिक मूल प्रति