आई केयर क्लिनिक में मरीज के हाथ में फटा मोबाइल फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
ग्वालियर

ग्वालियर के आई केयर क्लिनिक में मरीज के हाथ में फटा मोबाइल, आग से बाल-बाल बचा नवजात बच्चा, वीडियो

Mobile Phone Explodes in Gwalior : ग्वालियर के दृष्टि आई केयर क्लिनिक में मरीज के हाथ में अचानक मोबाइल फोन फट गया। आग लगने से वेटिंग एरिया में अफरा तफरी मच गई। पास में नवजात के साथ बैठी थी महिला।

निशांत तिवारी, शाजेब खान

Highlights :

  • ग्वालियर के दृष्टि आई केयर क्लिनिक में मोबाइल फोन फटने से हड़कंप।

  • मरीज के हाथ में अचानक तेज आवाज के साथ फटा मोबाइल।

  • मोबाइल में आग लगते ही वेटिंग एरिया में मची अफरा तफरी।

  • घटनास्थल के पास नवजात बच्चे के साथ बैठी थी महिला।

Mobile Phone Explodes in Gwalior Eye Care Clinic : एमपी के ग्वालियर में एक आई केयर क्लिनिक के वेटिंग एरिया में उस वक्त हड़कंप मच गया जब इलाज के लिए पहुंचे एक मरीज के हाथ में अचानक मोबाइल फोन फट गया। धमाके के साथ मोबाइल में आग लग गई। घटना के बाद क्लिनिक में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों के बीच अफरा तफरी मच गई। घटनास्थल के पास ही एक महिला अपने नवजात बच्चे के साथ बैठी हुई थी।

क्लिनिक के वेटिंग एरिया में हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक मामला ग्वालियर स्थित दृष्टि आई केयर क्लिनिक का है। रविवार दोपहर एक मरीज क्लिनिक के वेटिंग एरिया में बैठकर एमआई कंपनी का मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसके हाथ में मौजूद मोबाइल तेज आवाज के साथ फट गया। धमाके के तुरंत बाद फोन में आग लग गई।

क्लिनिक में मची अफरा तफरी

अचानक हुए धमाके और मोबाइल में लगी आग से क्लिनिक में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मरीज और उनके परिजन घबराकर इधर उधर भागने लगे। कुछ देर के लिए क्लिनिक परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया और लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

नवजात बच्चे के पास हुआ मोबाइल ब्लास्ट

ग्वालियर शहर में हुई इस घटना में सबसे ज्यादा चिंता की बात ये रही कि जिस जगह मोबाइल फटा उसके पास ही एक महिला अपने नवजात बच्चे के साथ बैठी हुई थी। मोबाइल में हुए धमाके और आग की लपटों से महिला और बच्चे की सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो गया था। हालांकि राहत की बात ये रही कि इस घटना में किसी बड़े हादसे या कोई जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है।

क्लिनिक में कुछ देर तक बना रहा दहशत का माहौल

घटना के बाद क्लिनिक परिसर में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में डर का माहौल रहा। अचानक मोबाइल फोन फटने की इस घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर मोबाइल सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल मोबाइल फटने के कारण और घटना से जुड़े अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी सामने नहीं आई है।

ना सुप्रिया सुले बोलीं, ना ही संजय राउत... राहुल गांधी हमेशा करते हैं महाराष्ट्र की उपेक्षा, नवनाथ बन का हमला

700% किराया बढ़ने की दलील पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- मत करिए हवाई यात्रा

सिर्फ मगरमच्छ के आंसू बहाए, बिहार में नितिन नबीन का कांग्रेस पर निशाना, बोले- दर्ज क्यों नहीं कराईं आपत्तियां

EPFO की नई सुविधाएं शुरू, WhatsApp पर चेक करें PF बैलेंस; ₹1,000 तक रकम का ऑटो सेटलमेंट

CM नंबर 1 बने योगी आदित्यनाथ, बेस्ट चीफ मिनिस्टर श्रेणी में शीर्ष पर यूपी के मुख्यमंत्री