आईफोन पार्सल स्कैम (सोर्स- एआई जनरेटेड) 
ग्वालियर

Gwalior News: iPHONE की जगह निकले पत्थर, 11 लाख का पार्सल घोटाला करने वाला डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

Iphone Parcel Scam: ग्वालियर में 7 आईफोन पार्सल से निकालकर पत्थर भरने वाले डिलीवरी बॉय ध्रुव को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। 11 लाख की चोरी कर वह साढ़े तीन महीने से फरार था।

सजल रघुवंशी

Instacart Delivery Boy Arrested: ग्वालियर में लाखों रुपये के आईफोन पार्सल घोटाले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्टाकार्ट के ऑफिस से सात महंगे आईफोन वाले पार्सलों में पत्थर भरकर फरार हुआ युवक करीब साढ़े तीन महीने बाद पुलिस के कब्जे में आया।

आरोपी की पहचान ध्रुव के रूप में हुई है, जिसने 21 जनवरी को पार्सल लेकर निकलने के बाद उसी दिन पूरी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में चोरी हुए मोबाइल फोनों की कीमत करीब 10 से 11 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसने चोरी किए गए आईफोन कहां खपाए।

7 आईफोन किए गायब, पार्सल में भरे पत्थर

यह घटना 21 जनवरी की है, जब इंस्टाकार्ट में काम करने वाला डिलीवरी बॉय ध्रुव यूनिवर्सिटी रोड स्थित सिल्वर स्टेट बिल्डिंग से पार्सल लेकर निकला था। देर रात कंपनी में उसके बैग की जांच की गई तो चौंकाने वाला मामला सामने आया। सात पार्सलों में आईफोन की जगह पत्थर भरे मिले, जिसके बाद कंपनी में हड़कंप मच गया

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले की शिकायत मिलते ही क्राइम ब्रांच पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी ध्रुव पटियावाला मोहल्ला, गिरवाई स्थित अपने घर पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

सुनियोजित तरीके से दिया गया चोरी को अंजाम

पुलिस के अनुसार आरोपी ने इस पूरी वारदात को काफी सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। पार्सलों में पत्थर रखकर किसी को तुरंत शक न हो, इसके लिए पहले से तैयारी किए जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से गहन जांच में जुटी हुई है।

10 से 11 लाख है कीमत

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने कुल 28 पार्सलों में से 16 की डिलीवरी कर दी थी। इनमें से पांच पार्सल सही पाए गए, जबकि सात पार्सलों में एप्पस आईफोन की जगह पत्थर रखे हुए मिले। चोरी हुए इन आईफोनों की अनुमानित कीमत करीब 10 से 11 लाख रुपये बताई जा रही है

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम

Weather Update: दिल्ली-UP से बिहार तक आज फिर होगी बारिश! मौसम विभाग ने 15 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

‘वॉयस ऑफ हिंद’ आतंकी साजिश केस में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, चार ISIS आतंकियों को सजा