डिलीवरी के बाद पति ने किया प्रसूता पर हमला फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
ग्वालियर

ग्वालियर में महिला ने दिया बेटे और बेटी को जन्म, गुस्साए पति ने प्रसूता पर कर दिया जानलेवा हमला

Gwalior Crime News : ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला पर उसके पति ने हमला कर दिया। महिला के गाल पर गंभीर चोट आई, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

निशांत तिवारी, प्रीतेश जैन

Gwalior Hospital Woman Attack : ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला पर उसके पति द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। हजीरा निवासी पूजा ने अस्पताल में एक बच्ची और एक बच्चे को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद महिला जैसे ही बेड पर पहुंची, आरोप है कि उसके पति उदयभान ने उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला के गाल पर गंभीर चोट आई है।

बताया जा रहा है कि डिलीवरी के बाद पूजा को अस्पताल के बेड पर शिफ्ट किया गया था। इसी दौरान उसका पति वहां पहुंचा और महिला पर हमला कर दिया। घटना के बाद अस्पताल में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। आरोपी पति घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

महिला के पिता ने थाने में की शिकायत

घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल महिला के पिता ने कम्पू थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि पूजा और उसके पति उदयभान के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। डिलीवरी के बाद अस्पताल में भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पति ने महिला पर हमला कर दिया।

बच्ची को लेकर विवाद की बात सामने आई

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच नवजात बच्ची को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, इसे लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच पहले से चल रहे विवाद के कारणों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पति के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश शुरू

महिला के पिता की शिकायत पर कम्पू थाना पुलिस ने आरोपी पति उदयभान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अस्पताल में हुई घटना से जुड़े तथ्यों और दोनों के बीच विवाद की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।

गिरफ्तारी के बाद सामने आएगी विवाद की असली वजह

ग्वालियर पुलिस के मुताबिक आरोपी पति के पकड़े जाने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला पर हमला किस वजह से किया गया और दोनों के बीच विवाद की वास्तविक वजह क्या थी। फिलहाल घायल महिला का उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला