ग्वालियर पुलिस ने नीरज राणा को किया गिरफ्तार (सोर्स- सोशल मीडिया)
ग्वालियर

ग्वालियर: पुलिस के हत्थे चढ़ा खौफ का दूसरा नाम गैंगस्टर नीरज राणा; बीच शहर में निकाला गया जुलूस

Neeraj Rana Arrested: ग्वालियर में खौफ का पर्याय बने कुख्यात बदमाश नीरज उर्फ राज राणा की हेकड़ी निकली, 15 से ज्यादा मुकदमों में फरार आरोपी को बिजौली पुलिस ने किया गिरफ्तार; शहर में निकाला जुलूस

निशांत तिवारी, सजल रघुवंशी

Gwalior Police Arrested Neeraj Rana: ग्वालियर की बिजौली थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुंडा टैक्स, रंगदारी और जानलेवा हमले जैसे गंभीर अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात बदमाश नीरज उर्फ राज राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पर 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शहर में उसका जुलूस निकाला और उसे वारदात स्थल पर ले जाकर घटना का पुनर्निर्माण कराया।

लंबे समय से क्षेत्र में दहशत फैला रहा था नीरज

पुलिस के अनुसार नीरज राणा लंबे समय से क्षेत्र में दहशत फैलाकर लोगों से रंगदारी वसूलता था। वह व्यापारियों और प्रॉपर्टी कारोबारियों को धमकाकर गुंडा टैक्स मांगता था और विरोध करने वालों पर हमला करने से भी नहीं चूकता था। हाल ही में एक प्रॉपर्टी कारोबारी से रंगदारी की मांग की गई थी। जब कारोबारी ने रकम देने से इनकार किया तो आरोपी और उसके साथियों ने उसके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस

जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में शामिल आरोपी जुल्मी जाट और धीरज राणा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी नीरज उर्फ राज राणा की तलाश तेज की गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे मौके पर लेकर पहुंची, जहां उससे वारदात से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की गई और घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया।

नीरज राणा से जुड़े आपराधिक नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नीरज राणा के खिलाफ दर्ज अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है। पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि शहर में संगठित अपराध, रंगदारी और गुंडा टैक्स वसूलने वाले बदमाशों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती

चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब