भाजपा राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
ग्वालियर

आशीष अग्रवाल का 27 सितंबर को ग्वालियर दौरा; कार्यकर्ताओं से बोले- न लगाएं होर्डिंग-बैनर, न करें स्वागत

Ashish Agrawal Gwalior Visit 27 September: भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल का 27 सितंबर को ग्वालियर दौरा, शहर में होर्डिंग-बैनर लगाने और औपचारिक स्वागत से किया इंकार।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

Ashish Agrawal Appeal To BJP Workers: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल 27 सितंबर को ग्वालियर पहुंचेंगे। अपने दौरे से पहले अग्रवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा है कि उनके आगमन पर किसी तरह का औपचारिक स्वागत कार्यक्रम आयोजित न किया जाए।

साथ ही शहर में उनके स्वागत के लिए होर्डिंग और बैनर नहीं लगाने का आग्रह भी किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्वागत-सत्कार के बजाय सेवा गतिविधियों में भाग लेने की अपील की है।

आशीष अग्रवाल बोले- कार्यकर्ताओं का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान

राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिलने के बाद मिल रहे स्नेह और शुभकामनाओं के लिए आशीष अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का प्यार, विश्वास और आशीर्वाद ही उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेवा-संकल्प’ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से प्रेरणा लेते हुए अपने नए दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पण और सेवा भावना के साथ काम करने का आह्वान किया।

पुराने ग्वालियर दौरे की यादें कीं साझा

आशीष अग्रवाल ने अपने पिछले ग्वालियर दौरे को भी याद किया। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले जब वे राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी के तौर पर ग्वालियर पहुंचे थे, तब पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से उन्हें काफी आत्मीयता मिली थी। उस दौरान मिले स्नेह की यादें आज भी उनके मन में हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसी तरह के दिखावे या औपचारिक स्वागत-सत्कार से बचने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि उनके स्वागत में शहर में होर्डिंग या बैनर लगाने की जरूरत नहीं है।

स्वागत के बजाय ‘सेवा संकल्प अभियान’ पर जोर

अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे उनके स्वागत की तैयारियों में समय और संसाधन लगाने के बजाय ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सामाजिक एवं सेवा कार्यों में योगदान दें। उनका कहना है कि समाज के लिए किए जाने वाले सेवा कार्य संगठन की प्राथमिकताओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी को मजबूत करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सादगी और अनुशासन के साथ सेवा गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।

27 सितंबर को पार्टी कार्यालय में करेंगे मुलाकात

आशीष अग्रवाल ने बताया कि वे रविवार, 27 सितंबर को निर्धारित समय पर ग्वालियर शहर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। यहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजनों से भी व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बनने के बाद यह उनका ग्वालियर दौरा है। उनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं से की गई अपील में उन्होंने औपचारिक आयोजनों के बजाय सादगी, संगठनात्मक अनुशासन और सामाजिक सेवा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया है।

जस्टिस विक्रम नाथ होंगे देश के अगले सीजेआई, लाइव-स्ट्रीमिंग शुरू करने वाले पहले जज का दिलचस्प न्यायिक सफर

धामी सरकार के फैसले पर भड़के मुरली मनोहर जोशी! बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर बोले- धाम की पवित्रता पर आघात

अप्रूवर बन जाइए तो बचेंगे...CEC पर बरसे पवन खेड़ा, बोले- न मोदी बचेंगे, न शाह और न ज्ञानेश बाबू

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह