ग्वालियर के कार्तिकेय मंदिर के साल में एक बार खुलते हैं पट  (सोर्स- सोशल मीडिया)
ग्वालियर

ग्वालियर के 417 साल पुराने कार्तिकेय मंदिर के साल में एक बार खुलते हैं पट, कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़े श्रद्धालु

Kartikeya Temple Gwalior: ग्वालियर के 417 साल पुराने कार्तिकेय मंदिर के साल में सिर्फ एक बार खुलते हैं पट। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय के बीच हुई थी प्रतियोगिता।

निशांत तिवारी, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • ग्वालियर के 417 साल पुराने मंदिर के पट साल में सिर्फ एक बार खुलते हैं।

  • आधी रात 12 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले मंदिर के कपाट।

  • 365 बत्तियों वाला दीपक जलाकर भगवान कार्तिकेय का विशेष पूजन और अभिषेक किया गया।

Gwalior Kartikeya Temple Opens Once A Year: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में आस्था और परंपरा अद्भुत संगम देखने को मिला। जीवाजी गंज में 417 साल वर्षों पुराने ऐतिहासिक और पौराणिक भगवान कार्तिकेय मंदिर के पट कार्तिक पूर्णिमा पर आधी रात करीब 12 बजे खोल दिए गए।

पूरे वर्ष में केवल एक बार ही खुलने वाले इस मंदिर में दर्शन के लिए पूरे देश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बता दें कि आधी रात से ही मंदिर में भक्तों की लंबी लाइन लग गई है। साथ ही भगवान कार्तिकेय के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

केवल कार्तिक पूर्णिमा पर ही खुलते हैं मंदिर के पट

ग्वालियर शहर का ऐतिहासिक कार्तिकेय मंदिर ऐसा मंदिर है जिसके पट साल के 364 दिन बंद रहते हैं और केवल कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ही भक्तों को भगवान के दर्शन का सौभाग्य मिलता है। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात ठीक 12 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के पट खोले गए। पट खुलने से पहले भगवान कार्तिकेय का विशेष अभिषेक किया गया और आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके बाद 365 बत्तियों वाला विशेष दीपक प्रज्वलित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

देशभर से दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु

मंदिर की इस अनूठी परंपरा के चलते यहां दर्शन करने के लिए ग्वालियर ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। सुबह 4 बजे से भक्तों के लिए दर्शन शुरू हुए, जो रात 12 बजे तक जारी रहेंगे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति का माहौल देखते ही बन रहा है।

क्या है धार्मिक मान्यता?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय के बीच प्रथम पूज्य बनने को लेकर प्रतियोगिता हुई थी। भगवान गणेश ने अपनी बुद्धिमत्ता से माता-पिता की परिक्रमा कर प्रतियोगिता जीत ली थी। मान्यता है कि इससे नाराज होकर भगवान कार्तिकेय ने सामान्य दिनों में अपने दर्शन को अशुभ होने का श्राप दिया था। इसी मान्यता के चलते ग्वालियर के इस प्राचीन मंदिर में साल में केवल एक दिन कार्तिक पूर्णिमा पर दर्शन होते हैं।

ट्रेन में अब नहीं मिलेगी पहले जैसी खाने की थाली, 8-10 की जगह परोसेंगे सिर्फ 4 आइटम; जानें नया मेन्यू

महिला कलेक्टर से कथित दुर्व्यवहार, TVK विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग; DMK सांसद ने उठाया CM विजय पर सवाल

PM मोदी ने किस व्यक्ति की फोटो नेपाल के प्रधानमंत्री को दी? जिससे वो भावुक हो गए

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद भड़के; कहा- भीख नहीं मांग रहा

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा