ग्वालियर क्षेत्र में 12 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
ग्वालियर

ग्वालियर में 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, मामी और उसके भाई पर FIR

Hazira police POCSO case : ग्वालियर क्षेत्र में 12 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप। मामी और उसके भाई के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज।

निशांत तिवारी, शाजेब खान

Highlights :

  • ग्वालियर क्षेत्र में 12 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया।

  • पीड़िता ने अपनी मामी और मामी के भाई पर आरोप लगाए हैं।

  • 7 अक्टूबर की रात रेलवे पटरी के पास घटना होने का आरोप है।

Gwalior Minor Girl Molestation Case : ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने अपनी मामी और मामी के भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

डेढ़ महीने पहले भी अशोभनीय हरकत करने का आरोप

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली किशोरी फिलहाल ग्वालियर में अपनी नानी के साथ रहती है। किशोरी ने शिकायत में बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले वो साइकिल से अपने मामा के घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसकी मामी का भाई मिला। आरोप है कि बातचीत के दौरान उसने किशोरी के साथ अशोभनीय हरकत की। डर के कारण बच्ची ने उस समय किसी को इसकी कोई भी जानकारी नहीं दी।

ट्रेन दिखाने के बहाने रेलवे पटरी की ओर ले जाने का आरोप

छात्रा के अनुसार दूसरी घटना 7 अक्टूबर 2026 की रात की है। वो अपनी नानी के साथ बिरला नगर पुल के पास स्थित सब्जी मंडी गई थी। वहां उसकी मामी और लड़का भी पहुंच गए। किशोरी ने ट्रेन देखने की इच्छा जताई तो नानी मंडी में ही रुक गईं। आरोप है कि मामी और लड़का उसे ट्रेन दिखाने के बहाने रेलवे पटरी की ओर ले गए जहां सुनसान जगह पर दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया।

शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी

पीड़िता के अनुसार विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे बहुत धमकाया। किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने और रेलवे पटरी पर फेंकने की धमकी देने का भी आरोप है। घटना के बाद किशोरी डर के कारण नानी के साथ घर लौट आई और कई दिनों तक किसी को कुछ नहीं बताया।

मां को बताई आपबीती थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

ग्वालियर शहर में घटना के 4 से 5 दिन पहले किशोरी ने परिजनों के पूछने पर अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद 27 अक्टूबर की रात वो अपनी मां और दादी के साथ हजीरा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

आरोपियों की तलाश जारी

सीएसपी ग्वालियर रोबिन जैन के मुताबिक किशोरी की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। एमपी पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा