राजेंद्र भारती, अंकित भारती और राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
दतिया

Datia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प

MP Political News: दतिया में संभावित उपचुनाव की चर्चाओं के बीच, दिल्ली दरबार में अपने बेटे के साथ पहुंचे राजेंद्र भारती। क्या अंकित भारती हो सकते हैं राजेंद्र भारती का राजनीतिक विकल्प?

सजल रघुवंशी

Rajendra Bharti Meets Rahul Gandhi: दतिया में संभावित उपचुनाव की चर्चाओं के बीच कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती अपने बेटे अंकित के साथ दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर स्वयं राजेंद्र भारती ने सोशल मीडिया पर साझा की है।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी भेंट की। पहली बार बेटे के साथ कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात को दतिया उपचुनाव की राजनीतिक सरगर्मियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

भारती के बेटे को माना जा रहा उनका विकल्प

एक ओर राजेंद्र भारती ने अपनी विधानसभा सदस्यता बहाल कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है, वहीं दूसरी ओर सीट रिक्त होने के चलते चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रशासन उपचुनाव की तैयारियों में भी सक्रिय हो गया है। इसी बीच उनके पुत्र को संभावित विकल्प के रूप में देखा जा रहा है, ताकि यदि समय रहते हाई कोर्ट से कोई राहत नहीं मिलती है तो उनके माध्यम से इस सीट पर दावेदारी की जा सके।

संभावित उपचुनाव के लिए तैयारियां तेज

दतिया विधानसभा सीट रिक्त होने के बाद से भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने-अपने स्तर पर चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को पराजित किया था। ऐसे में भाजपा की ओर से डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने जनसंपर्क और सार्वजनिक कार्यक्रमों में उपस्थिति को काफी बढ़ा दिया है।

कांग्रेस का टिकट अपने पक्ष में चाहते हैं भारती?

दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद यह माना जा रहा है कि राजेंद्र भारती एक बार फिर कांग्रेस टिकट को अपने परिवार के पक्ष में बनाए रखने की रणनीति पर काम कर रहे हैं और सहानुभूति कार्ड का सहारा ले सकते हैं। हालांकि भारती ने इस मुलाकात को केवल औपचारिक भेंट बताया है। गौरतलब है कि एफडी धोखाधड़ी मामले में कोर्ट से दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी विधायकी समाप्त हो गई थी। इस फैसले के खिलाफ उन्होंने राहत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर 26 मई को सुनवाई निर्धारित है।

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर