संकल्प यात्रा निकालते नरोत्तम मिश्रा फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
दतिया

दतिया से शुरू हुई संकल्प यात्रा, 500 गाड़ियों का काफिला लेकर निकले पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

Narottam Mishra Sankalp Yatra : दतिया में नरोत्तम मिश्रा ने 500 से ज्यादा वाहनों के काफिले के साथ संकल्प यात्रा निकाली। कई जगह स्वागत हुआ, जबकि कुछ प्रमुख स्थानीय नेताओं की गैरमौजूदगी चर्चा में रही।

निशांत तिवारी, प्रीतेश जैन

Datia Sankalp Yatra : प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की दतिया में राजनीतिक सक्रियता एक बार फिर नजर आई। रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा दतिया से शुरू हुई। करीब 500 फोर व्हीलर वाहनों के काफिले के साथ निकली इस यात्रा में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

यात्रा दतिया से शुरू होकर ग्रामीण क्षेत्र की ओर बढ़ी। धीरपुरा, इंदरगढ़, थरेट और भऊआपुरा समेत कई स्थानों पर नरोत्तम मिश्रा का स्वागत किया गया। काफिले के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। रास्तेभर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के समर्थन में नारे लगाए गए।

इंदरगढ़ में भी जगह-जगह स्वागत

यात्रा के दौरान इंदरगढ़ में भी कई जगह नरोत्तम मिश्रा का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने काफिले का स्वागत करते हुए अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। बड़े वाहनों के काफिले के साथ निकली यात्रा के चलते पूरे रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता दिखाई दी।

कुछ प्रमुख नेताओं की गैरमौजूदगी चर्चा में

एक तरफ यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी नजर आए, तो दूसरी ओर स्थानीय राजनीतिक हलकों में कुछ प्रमुख नेताओं की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय रही। पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र भदौलिया और उनके समर्थक कार्यक्रम में नजर नहीं आए। उनकी अनुपस्थिति को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं होती रहीं।

आशुतोष तिवारी समर्थक भी नहीं दिखे

नगर परिषद अध्यक्ष रामस्वरूप मंडलीय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामलखन सिंह गुर्जर समेत कुछ अन्य कार्यकर्ता भी कार्यक्रम से दूरी बनाए नजर आए। वहीं आशुतोष तिवारी समर्थकों की मौजूदगी नहीं होने की चर्चा भी स्थानीय राजनीतिक हलकों में रही।

चुनाव के बाद बढ़ी सार्वजनिक सक्रियता

नरोत्तम मिश्रा के चुनाव के बाद दतिया में उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं के बीच सक्रियता लगातार नजर आ रही है। रविवार की यात्रा में बड़ा काफिला और अलग-अलग स्थानों पर हुए स्वागत ने उनकी सक्रियता को फिर चर्चा में ला दिया।

स्थानीय राजनीति में आगे के कदम पर नजर

दतिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक निकली इस यात्रा और रास्तेभर हुए स्वागत के बीच अब स्थानीय राजनीति में नरोत्तम मिश्रा की आगे की गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। साथ ही कार्यक्रम से कुछ प्रमुख स्थानीय नेताओं की दूरी को भी राजनीतिक नजरिए से देखा जा रहा है।

Monsoon Update: मानसून की वापसी के बीच बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

UNGA के 81वें सत्र को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, वैश्विक शांति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया