दतिया उपचुनाव (फोटो सोर्स- नवभारत) 
दतिया

Datia By-Election 2026: उपचुनाव के ऐलान के साथ दतिया में सियासी पारा हाई, BJP-आजाद समाज पार्टी के बीच बयानबाजी

Datia Political News: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा और आजाद समाज पार्टी ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं और अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं।

प्रीतेश जैन

Datia Assembly By-Election 2026: दतिया विधानसभा उपचुनाव की तारीख घोषित होने के साथ ही जिले का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। चुनाव आयोग ने उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना की घोषणा की है। इसके बाद से ही राजनीतिक दलों ने चुनावी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। भाजपा और आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने अपने-अपने दावे पेश करते हुए चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है। दोनों दलों के नेताओं ने जनता के बीच अपनी-अपनी जीत का दावा करते हुए एक-दूसरे पर तीखे आरोप लगाए हैं।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से दतिया जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि पार्टी इस उपचुनाव में पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा को ही उम्मीदवार बनाएगी। नवभारत से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के परिणामों को गलत तरीके से नहीं देखा जाना चाहिए। उनके मुताबिक, डॉ. नरोत्तम मिश्रा को उस चुनाव में 80 हजार से अधिक मत प्राप्त हुए थे, जो जनता के उनके प्रति विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि इस बार परिस्थितियां पूरी तरह भाजपा के पक्ष में हैं और पार्टी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगी।

भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में उतरेंगे

रघुवीर कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं और संगठन की मजबूती के कारण जनता का भरोसा लगातार पार्टी पर बढ़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि उपचुनाव में भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे और दतिया विधानसभा सीट पर दोबारा कमल खिलाएंगे।

जनता अब बदलाव चाहती है

वहीं, आजाद समाज पार्टी ने भी चुनावी बिगुल फूंकते हुए भाजपा और उसके संभावित उम्मीदवार पर हमला बोला है। पार्टी के संभावित प्रत्याशी दामोदर यादव ने नवभारत से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी युवाओं के रोजगार, किसानों की समस्याओं, महंगाई और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने दावा किया कि दतिया की जनता अब बदलाव चाहती है और इस बार मतदाता पारंपरिक राजनीति से हटकर नए विकल्प को मौका देंगे।

अलग होंगे इस बार परिणाम

दामोदर यादव ने भाजपा और डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि जनता पिछले वर्षों के कार्यों का आकलन कर रही है और इस बार परिणाम अलग होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आजाद समाज पार्टी उपचुनाव में मजबूत प्रदर्शन करेगी और भाजपा प्रत्याशी को कड़ी चुनौती देगी।

दोनों पार्टियों ने किया जीत का दावा

उपचुनाव की घोषणा के बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच भी राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा और आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने एक-दूसरे की नीतियों पर सवाल उठाए, जबकि दोनों ने अपने संगठन और जनाधार को मजबूत बताते हुए जीत का दावा किया। चुनावी माहौल में आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार तेज होता दिखाई दे रहा है।

दिलचस्प होगा मुकाबला

अब जबकि मतदान में कुछ ही दिन शेष हैं, सभी राजनीतिक दल जनसंपर्क, बैठकों और प्रचार अभियान को गति देने की तैयारी में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में दतिया में कई बड़े नेताओं की सभाएं और रोड शो भी आयोजित होंगे, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है। दतिया उपचुनाव को प्रदेश की राजनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, इसलिए सभी दल अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में हैं।

https://youtu.be/7FOTY31tH3A?si=FtCRA_rcYE0Z9fvD

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

NHAI Recruitment 2026: मैनेजर और DGM के 60 पदों पर बंपर भर्ती, 21 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता, सैलरी

दिल्ली के करोल बाग में बड़ा हादसा, बिल्डिंग गिरने से मलबे में दबे लोग, एक की मौत

जंतर-मंतर आंदोलन को लेकर RSS की दो टूक, युवाओं की चिंता समझे सरकार, दूर हों सिस्टम की खामियां