प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
दमोह

PM Modi Damoh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दमोह दौरा लगभग तय! 517 एकड़ में बनेगी देश की विशाल गौशाला

Damoh News PM Modi Visit: 10 मई को दमोह आ सकते हैं PM मोदी! 517 एकड़ में बनने वाली 'कामधेनु निवास' गौशाला का करेंगे भूमि पूजन। प्रशासन तैयारियों में जुटा।

सजल रघुवंशी

Madhya Pradesh News: प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार मध्य प्रदेश के दौरे पर आ सकते हैं। उनका यह दौरा दमोह जिले में संभावित है, जहां उनके आगमन को लगभग तय माना जा रहा है। इससे पहले वह चुनावी सभाओं को संबोधित करने दमोह आए थे लेकिन इस बार उनका कार्यक्रम किसी राजनीतिक सभा से जुड़ा नहीं होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पथरिया विधानसभा क्षेत्र में स्वावलंबी गोशाला के तहत 517 एकड़ भूमि पर बनने वाली गोशाला के भूमि पूजन समारोह में शामिल हो सकते हैं। यह कार्यक्रम 10 मई यानी रविवार को नरसिंहगढ़ क्षेत्र में प्रस्तावित बताया जा रहा है।

पीएम मोदी का संभावित दमोह दौरा

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में स्वावलंबी गोशाला ‘कामधेनु निवास’ की स्थापना के लिए पथरिया विकासखंड के ग्राम रानगिर, कल्याणपुरा और बिजोरी में स्वीकृत 517 एकड़ भूमि का कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के साथ निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि इसी परियोजना के भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा प्रस्तावित है। गोशाला के निर्माण और संचालन कार्य के लिए स्वीकृत भूमि पर मेसर्स श्रीराम मानेक एग्रो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई को मध्य प्रदेश गौ-संवर्धन बोर्ड, भोपाल द्वारा जिम्मेदारी सौंपी गई है।

200 गौवंश क्षमता लक्ष्य तय

इस संबंध में उपसंचालक पशुपालन डॉ. बृजेंद्र असाटी ने बताया कि मध्य प्रदेश गौ-संवर्धन बोर्ड द्वारा नियुक्त कंपनी को निर्धारित समयसीमा के भीतर भूमि की फेंसिंग और 200 गौवंश क्षमता वाली अस्थायी गोशाला का निर्माण 10 मई 2026 से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

जनसंपर्क विभाग ने दी जानकारी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए दमोह जनसंपर्क ने लिखा कि स्वावलंबी गौशाला (कामधेनु निवास) निर्माण हेतु भूमि का निरीक्षण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रस्तावित आगमन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विकासखंड पथरिया के ग्राम रानगिर, कल्याणपुरा एवं बिजोरी में स्वीकृत 517 एकड़ भूमि का निरीक्षण किया गया।

अधिकारियों ने लिया जायजा

सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस ने बताया कि इस गोशाला का भूमि पूजन प्रधानमंत्री के सानिध्य में प्रस्तावित है, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूरे करने के साथ-साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा कई मायनो से खास है, साथ ही ये दौरा यह भी दिखाता है कि मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार गौ संरक्षण को लेकर लगातार काम कर रही है।

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस

कांग्रेस सांसद का पत्र मिलते ही 5 मिनट में आया गडकरी का फोन, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड