दमोह के हटा में जलभराव से परेशान छात्र (सोर्स- सोशल मीडिया) 
दमोह

दमोह के हटा में जलभराव से परेशान छात्र, कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर; प्रशासन से लगाई गुहार

Waterlogging Issue In Damoh: हटा नगरपालिका की लापरवाही, पीएम श्री स्कूल के मार्ग को कीचड़ का दलदल बना छोड़ा, स्कूली बच्चे हो रहे चोटिल, दमोह प्रशासन से कड़े विलेख की मांग।

सजल रघुवंशी

Damoh Hatta Waterlogging: दमोह जिले के हटा नगर पालिका क्षेत्र के गांधी वार्ड बूढ़ा हटा में मुख्य मार्ग से अंबेडकर चौक जाने वाले रास्ते पर जलभराव और कीचड़ की समस्या से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्षों से बदहाल इस मार्ग की स्थिति बारिश के मौसम में और भी खराब हो गई है।

सड़क पर पानी भर जाने और कीचड़ जमा होने के कारण वार्डवासियों के साथ-साथ स्कूली बच्चों का आवागमन भी मुश्किल हो गया है। इसी मार्ग पर गांधी वार्ड स्थित पीएम श्री प्राथमिक शाला संचालित है, जहां पढ़ने वाले बच्चों को रोजाना कीचड़ और जलभराव के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ता है।

सड़क निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ दिया

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है, जिससे पूरा रास्ता दलदल में तब्दील हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा वार्ड में सीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था लेकिन उसे अधूरा छोड़ दिया गया। अधूरे निर्माण के कारण यह समस्या अब गंभीर रूप ले चुकी है। आए दिन बच्चे कीचड़ में फिसलकर चोटिल हो जाते हैं और उनकी स्कूल ड्रेस भी गंदी हो जाती है।

आम नागरिकों के लिए जोखिम भरा बना मार्ग

यह मार्ग स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों के लिए जोखिम भरा बन गया है। स्कूल की प्राचार्य मालती जैन ने बताया कि बस्ती और मुख्य सड़क की ओर जाने वाले मार्ग के बीच का हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया है, जिसके कारण वहां पानी भर जाता है। कीचड़ के चलते बच्चों और शिक्षकों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी होती है। कई बार वाहन भी इस मार्ग से नहीं निकल पाते। बच्चे कीचड़ में गिर जाते हैं, जिससे उनके कपड़े खराब हो जाते हैं।

बच्चों को स्कूल भेजने से हिचकिचाते अभिभावक

यही कारण है कि कई अभिभावक बारिश के दिनों में अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी हिचकिचाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ वार्डवासी इसी मार्ग पर कचरा भी डाल देते हैं, जिससे दुर्गंध फैलती है और समस्या और बढ़ जाती है। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

स्कूल प्रबंधन और वार्डवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अधूरी सड़क का निर्माण जल्द पूरा कराया जाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि स्कूली बच्चों और आम नागरिकों को इस समस्या से राहत मिल सके।

https://youtu.be/Pkc6RLar-L4?si=kApbLz54oyWeU6yL

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई

मोदी जैसे गुंडे... सौरव दास और आशुतोष राणा को तिहाड़ भेजने पर भड़के अभितीज दीपके, दिया विवादित बयान