दमोह में भैंस व्यापारियों के साथ मारपीट फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
दमोह

दमोह में भैंस व्यापारियों से बर्बरता का आरोप, रस्सी से बांधकर पीटा और घसीटा, हालत गंभीर

Buffalo Traders Assault : दमोह के हरदुआ गांव में दो भैंस व्यापारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों को रस्सी से बांधकर पीटने का आरोप है । घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • दमोह के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में दो भैंस व्यापारियों से कथित मारपीट।

  • व्यापारियों का आरोप- रस्सी से बांधकर पीटा और घसीटा गया।

  • मारपीट का आरोप बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं पर लगाया गया।

  • घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

Damoh Hardua Village Beating Incident : दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव में दो भैंस व्यापारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पिकअप वाहन से भैंस लेकर जा रहे दो व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उन्हें गौ हत्या और भैंस चोरी के संदेह में रोककर लाठी डंडों से पीटा।

दोनों के मुताबिक उन्हें रस्सी से बांधकर घसीटा गया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है । आरोप है कि ये मारपीट बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं के द्रारा की गई है। घायल व्यापारियों को गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

सागर की मंडी जाते समय रास्ता रोकने का आरोप

भैंस व्यापारियों आबिद कुरैशी और हसन कुरैशी के अनुसार वे पिकअप वाहन से भैंस लेकर सागर मंडी जा रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने कथित तौर पर ईंट मारकर उनका रास्ता रोकने की कोशिश की। व्यापारियों का कहना है कि डर के कारण वे वहां से भागने लगे लेकिन आरोपियों ने कई किलोमीटर तक उनका पीछा किया फिर उन्हे पकड़ लिया।

रस्सी से बांधकर पीटने और घसीटने का आरोप

दमोह जिले में हुई इस घटना पर पीड़ितों ने आरोप लगाया कि पकड़े जाने के बाद उन्हें रस्सी से बांधा गया और ग्रामिणों के सामने लाठी डंडों से पीटा गया। उनका ये भी दावा है कि जबरन वीडियो बनाकर उनके बयान रिकॉर्ड किए गए। व्यापारियों ने दीपक नेमा, छुटका, निखिल चौरसिया समेत अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

मारपीट में घायल दोनों व्यापारियों को पहले हिंडोरिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसके बाद उन्हें दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

जबलपुर जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ चंद्रेश अहिरवार के मुताबिक दोनों युवकों को लाठी डंडों से मारपीट के बाद अस्पताल लाया गया था। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है।

पुलिस के पहुंचने पर बची जान, FIR पर सवाल

पीड़ितों का कहना है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद उनकी जान बच सकी। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि शिकायत देने के बावजूद देर रात तक मामला दर्ज नहीं किया गया। इस मामले में एफआईआर की स्थिति और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। घटना के वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब पुलिस जांच और आधिकारिक कार्रवाई पर नजर है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल