दमोह स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

Damoh Train Accident: दमोह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर पानी लेने उतरे यात्री के ट्रेन में चढ़ते समय गिरने से दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
Damoh Train Accident
दमोह स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्रीफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • दमोह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे हादसा।

  • कामायनी एक्सप्रेस में सफर कर रहे 48 वर्षीय संजय कुमार मिश्रा पानी लेने उतरे थे।

  • ट्रेन में दोबारा चढ़ते समय हाथ फिसलने से पहियों की चपेट में आए।

  • हादसे में यात्री के दोनों पैर कट गए।

Kamayani Express Accident : दमोह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कामायनी एक्सप्रेस में सफर कर रहा 48 वर्षीय यात्री पानी की बोतल लेने के लिए ट्रेन से उतरा था।

इसी दौरान ट्रेन चलने लगी और वापस चढ़ते समय उसका हाथ फिसल गया। यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच नीचे गिर गया जिससे उसके दोनों पैर पहियों के नीचे आकर कट गए। गंभीर हालत में उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पानी लेने उतरा था यात्री

घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के सरवैया निवासी संजय कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। आरपीएफ चौकी प्रभारी अनिल यादव के मुताबिक संजय मिश्रा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से कामायनी एक्सप्रेस में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब 10 बजे ट्रेन दमोह स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर रुकी तो वो पानी की बोतल लेने के लिए नीचे उतरे।

ट्रेन में चढ़ते समय हुआ हादसा

पानी लेने के बाद जब संजय ट्रेन में वापस चढ़ने लगे तभी ट्रेन चलने लगी। इस दौरान उनका हाथ फिसल गया और वो ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच नीचे गिर गए। उनके दोनों पैर ट्रेन के पहियों की चपेट में आ गए। घटना के बाद ट्रेन को तत्काल रुकवाया गया।

आरपीएफ ने पहुंचाया अस्पताल

दमोह जिले में हुई घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने घायल को ट्रेन के नीचे से बाहर निकालकर प्लेटफॉर्म पर पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।

Damoh Train Accident
उज्जैन कॉन्फ्रेंस की वाहन बिलिंग में गड़बड़ी? मोपेड को बताया ट्रैवलर, एक दिन में 38 घंटे की ड्यूटी का बिल

गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने संजय मिश्रा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। आरपीएफ के अनुसार, घायल के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और वे जबलपुर पहुंच रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com