Highlights :
ग्वालियर के सैनिक कॉलोनी मेंबेखौफ बदमाशों का आतंक का मामला।
मकान के बाहर पथराव और तोड़फोड़ किए जाने का आरोप।
दहशत के लिए हवाई फायरिंग की घटना भी सीसीटीवी में कैद।
Gwalior Stone Pelting Incident : ग्वालियर में बदमाशों के उपद्रव का मामला सामने आया है। गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटो पार्क स्थित सैनिक कॉलोनी में कुछ युवकों ने एक मकान के बाहर पथराव और तोड़फोड़ की।
ये भी आरोप है कि दहशत फैलाने के लिए युवकों ने हवाई फायरिंग की। ये घटनाक्रम कुछ दिनों पहले का बताया जा रहा है। पूरी वारदात पास मे ही लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
सैनिक कॉलोनी में बेखौफ बदमाशों ने एक मकान के बाहर हंगामा किया साथ ही में पथराव और तोड़फोड़ की। इसी बीच हवाई फायरिंग किए जाने का भी आरोप सामनाे आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन चुका है। मामले का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
घटना की सूचना मिलने पर गोले का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एमपी पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक वीडियो में दिखाई दे रहे अज्ञात युवकों की पहचान की जा रही है।
जांच में वारदात के पीछे पुरानी रंजिश होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि घटना के वास्तविक कारण और इसमें शामिल लोगों की भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
ग्वालियर शहर में पथराव, तोड़फोड़ और हवाई फायरिंग की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।