45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत फोटो सोर्स - नवभारत
दमोह

दमोह: खाद लेने आए 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजन बोले अधिक शराब के सेवन से हुई मौत

Damoh Suspicious Death : दमोह जिले में पथरिया थाना क्षेत्र के रजवास तिराहे की घटना। 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। परिजन ने शराब के अधिक सेवन की बात कही।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • दमोह के पथरिया थाना क्षेत्र में 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत।

  • खाद लेने पथरिया आए थे केंद्रहु निवासी धनीराम पटेल।

  • रजवास तिराहे पर ढाबे के पास बेहोशी की हालत में मिले।

  • भतीजे ने अधिक शराब के नशे में होने की बात बताई।

Damoh man dies after alleged alcohol consumption : दमोह जिले में खाद लेने आए एक 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक रजवास तिराहे के पास एक ढाबे के समीप बेहोशी की हालत में मिला था। परिजन उसे तत्काल पथरिया स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खाद लेने पथरिया आए थे धनीराम पटेल

मृतक की पहचान केंद्रहु गांव निवासी 45 वर्षीय धनीराम पटेल के रूप में हुई है। उनके भतीजे श्यामलाल पटेल ने बताया कि उनके चाचा को भूरे और भूपेंद्र, खाद लेने के लिए पथरिया लेकर आए थे। शुक्रवार शाम धनीराम रजवास तिराहे पर एक ढाबे के पास बेहोशी की हालत में पड़े मिले।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत

श्यामलाल के मुताबिक सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे तो उनके चाचा काफी नशे में थे और उनकी सांसें चल रही थीं। इसके बाद उन्हें तुरंत पथरिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि वहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने शराब सेवन की बताई बात

पथरिया स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी डॉक्टर आशा भंवरिया ने बताया कि व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने अधिक शराब के सेवन की जानकारी दी है। डॉक्टर के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

दमोह जिले में हुई घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने शव को मरचुरी में रखवा दिया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि धनीराम की मौत किस वजह से हुई। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार, अब भारत लाने की तैयारी

आईटीआई प्रिंसिपल के फ्लैट से विजिलेंस को मिले और 5.16 लाख रुपये, 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए थे

ठाणे से झारखंड का 10 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, 10 दिनों से ठाकुरली में छिपा बैठा था आरोपी

अभिषेक को मारने के लिए किसके पास समय है, हमले के आरोपों पर दिलीप घोष का तंज, बोले- उनके साथ बहस कौन करेगा

तेल कंपनियों ने E20 ईंधन की गुणवत्ता मानकों की पुष्टि की, कर्नाटक सरकार के दावों को लेकर उठाए सवाल