देवास में 20 दिन में 10 से ज्यादा मौतों से उठे सवाल, जहरीली शराब की आशंका को प्रशासन ने बताया भ्रामक

MP Poisonous Liquor Case : देवास के चंदन और बिंजना गांवों में 20 दिनों में 10 से अधिक मौतों के दावे के बाद जहरीली शराब की आशंका उठी। एसडीएम ने खबरों को बताया भ्रामक।
MP Poisonous Liquor Case Dewas
देवास में 20 दिन में 10 से ज्यादा मौतों से उठे सवालफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • देवास के चंदन और बिंजना गांवों में 20 दिनों में 10 से अधिक मौतों का दावा।

  • मृतकों के परिजनों ने शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने की बात कही।

  • एसडीएम ने जहरीली शराब से मौत की खबरों को भ्रामक बताया।

Dewas Poisonous Liquor News : देवास जिले के चंदन और बिंजना गांवों में पिछले 20 दिनों के भीतर 10 से अधिक लोगों की मौत होने के दावे के बाद जहरीली शराब की आशंका को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मृतकों के कुछ परिजनों ने शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने और मौत होने की बात कही है।

हालांकि प्रशासन ने जहरीली शराब से मौत होने की खबरों को भ्रामक बताया है। अधिकारियों के मुताबिक मौतें अधिक उम्र और अन्य कारणों से हुई हैं।

शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने का दावा

मृतकों के परिजनों के अनुसार कुछ लोगों ने शराब पीने के बाद उल्टियां होने और तबीयत बिगड़ने की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इन घटनाओं के बाद गांवों में शराब के सेवन को लेकर आशंकाएं जताई जा रही हैं।

20 दिनों में 10 से ज्यादा मौतों की चर्चा

देवास जिले के चंदन और बिंजना गांवों में पिछले 20 दिनों के दौरान 10 से अधिक लोगों की मौत होने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतकों में कुछ लोग दोस्तों के साथ शराब पी रहे थे जबकि कुछ के अकेले शराब पीने की जानकारी सामने आई है। हालांकि सभी मौतों का शराब के सेवन से संबंध होने की पुष्टि नहीं हुई है।

MP Poisonous Liquor Case Dewas
MP में DGP के रिटायरमेंट पर फंसा प्रशासनिक पेंच, तारीख बढ़ने की चर्चा से गरमाई सियासत, नियमों पर मचा घमासान

प्रशासन ने जहरीली शराब की खबरों को बताया भ्रामक

एसडीएम अभिषेक शर्मा ने जहरीली शराब से मौत होने की खबरों को भ्रामक बताया है। उनके मुताबिक दोनों गांवों में हुई मौतें सामान्य कारणों से हुई हैं। प्रशासन का कहना है कि मृतकों की अधिक उम्र और अन्य कारणों को मौतों की वजह बताया गया है। अधिकारियों के अनुसार शहर के अस्पतालों में भी जहरीली शराब से बीमार लोगों के भर्ती होने की जानकारी नहीं मिली है।

Navbharat Live
navbharatlive.com