दमोह: बाबा रामपाल के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों कार्यकर्ता, FIR और गिरफ्तारी की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Baba Rampal Gyan Ganga book controversy: दमोह में बाबा रामपाल के खिलाफ भगवती मानव कल्याण संगठन ने प्रदर्शन किया। ज्ञान गंगा बुक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाकर FIR और गिरफ्तारी की मांग की।
damoh protest news
दमोह में बाबा रामपाल के खिलाफ प्रदर्शनफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दमोह में बाबा रामपाल के खिलाफ हजारों कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।

  • भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन।

  • ज्ञान गंगा पुस्तक में देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप।

  • FIR दर्ज कर बाबा रामपाल की गिरफ्तारी की मांग।

Protest Against Baba Rampal in Damoh : दमोह में बाबा रामपाल के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ। भगवती मानव कल्याण संगठन के हजारों कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे और कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर बाबा रामपाल के खिलाफ FIR दर्ज करने और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। संगठन का आरोप है कि बाबा रामपाल की ओर से वितरित की जा रही एक पुस्तक में हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं।

ज्ञान गंगा पुस्तक को लेकर जताया विरोध

दमोह में प्रदर्शन के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बाबा रामपाल की ओर से ‘ज्ञान गंगा’ नाम की पुस्तक निशुल्क वितरित की जा रही है। उनके मुताबिक, पुस्तक में हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इससे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसी मुद्दे को लेकर संगठन ने प्रशासन के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की।

FIR दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मामले की जांच कराने और बाबा रामपाल के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने तथा शांति भंग करने के आरोपों में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि मामले में तत्काल कानूनी कार्रवाई करते हुए बाबा रामपाल को गिरफ्तार किया जाए।

damoh protest news
ग्वालियर में जमीन पर कब्जे को लेकर दर-दर भटक रहा फौजी, कहा- इंसाफ नहीं मिला तो बन जाऊंगा दूसरा पान सिंह तोमर

कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि धार्मिक आस्था से जुड़े इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और उचित कार्रवाई की जाए। फिलहाल ज्ञापन सौंपे जाने के बाद प्रशासन और दमोह पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।