मध्य प्रदेश

इंदौर में गड्डों ने ली समाधि, सरकार के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन- VIDEO

Indore Congress Protest: इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आज नगर निगम का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से यह प्रदर्शन किया गया।

मनोज आर्या

 इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में मानसून की शुरुआत होने के साथ ही जल जमाव की स्थिति बनने लगी है। जिसकी वजह से सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे भी होने लगे हैं। निगम ने इन्हें ठीक करने के लिए कई बार पेचवर्क भी किया लेकिन दोबारा बारिश होते ही सड़क पर फिर गड्ढे हो जाते थे। जिसे लेकर आज कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। गड्ढों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया गया कि आज नगर निगम का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से यह प्रदर्शन किया गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मानसून की बारिश के दौरान छोटे-बड़े गड्ढे हुए हैं, उनमें जल भराव है। इसी कारण से फूल मालाओं के साथ प्रदर्शन करते हुए उन गड्ढों को जल समाधि दी गई। ताकि इसे ठीक किया जाए और किसी तरह की दुर्घटना भी न हो। बता दें कि पिछले दिनों जो विजयनगर में एक बड़ा सा गड्ढा हुआ था। जिसे लेकर निजी कंपनी पर प्रकरण दर्ज किया गया था।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत