शाहिद खान की माधुरी को मिला फाल्के फिल्म फेस्टिवल में पहला स्थान (सोर्स- सोशल मीडिया)
छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा के शाहिद खान की 'माधुरी' को दादासाहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल में मिला पहला स्थान, मिला एक लाख का इनाम

Dadasaheb Phalke Film Festival: छिंदवाड़ा के फिल्मकार शाहिद खान की बड़ी उपलब्धि, शॉर्ट फिल्म माधुरी– एंड इज बिगिनिंग ने दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 में जीता प्रथम पुरस्कार।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • शाहिद खान की शॉर्ट फिल्म को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान।

  • माधुरी को मिला दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड्स 2026 में सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार।

  • विजेता फिल्म के लिए एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा।

Chhindwara Filmmaker Wins Film Festival Award: भारतीय फिल्म निर्माता एवं निर्देशक शाहिद खान ने अपनी शॉर्ट फिल्म माधुरी- एंड इज बिगिनिंग के लिए दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026 में सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म का पहला अवॉर्ड मिलना एक अहम उपलब्धि है। विजेता फिल्म के लिए एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि का भी ऐलान किया गया है।

इस फिल्म फेस्टिवल की विजेता लिस्ट में भारतीय एवं इंटरनेशनल सिनेमा की कई चर्चित हस्तियों के नाम शामिल हैं। रणवीर सिंह को फिल्म धुरंधर के लिए बेस्ट एक्टर, ऋषभ शेट्टी को कांतारा- चैप्टर 1 के लिए क्रिटिक्स सर्वश्रेष्ठ एक्टर और अक्षय खन्ना को धुरंधर के लिए सर्वश्रेष्ठ नेगेटिव रोल की कैटेगरी में सम्मानित किया गया है। इसी लिस्ट में आर्यन खान, कमल हसन, आदित्य धर, जेम्स कैमरून और टेलर स्विफ्ट जैसे बड़े और फेमस नाम भी विभिन्न श्रेणियों में शामिल हैं।

छिंदवाड़ा के शाहिद खान की फिल्म की गौरवपूर्ण उपलब्धि

ऐसी फेमस अवॉर्ड लिस्ट में एमपी के छिंदवाड़ा जिले के शाहिद खान की फिल्म का नाम पहले स्थान पर दर्ज होना गौरवपूर्ण उपलब्धि है। एक स्वतंत्र निर्माता एवं निर्देशक के रूप में ये सफलता उनकी क्रिएटिविटी, मेहनत और सिनेमा के प्रति डेडिकेशन को दिखाती है।

सरपंच साहब से शाहिद खान ने बनाई पहचान

मध्य प्रदेश के शाहिद खान इससे पहले अपनी फेमस वेब सीरीज सरपंच साहब के जरिए दर्शकों के बीच विशेष पहचान बना चुके हैं। निर्माण टीम के मुताबिक, ये वेब सीरीज भारत सरकार के ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स पर लगभग 100 दिनों तक लगातार पहले नंबर पर रही। इस सफलता ने शाहिद खान को दर्शकों की पसंद और अच्छी कहानी कहने की कला से जुड़े एक प्रोड्यूसर और डॉयरेक्टर के रूप में पहचान दिलाई।

सड़क पर भीख मांगने वाली बच्ची पर आधारित है फिल्म माधुरी

अवॉर्ड विनिंग शॉर्ट फिल्म माधुरी- एंड इज बिगनिंग सड़क पर भीख मांगने वाली गरीब बच्ची के संघर्ष, सपनों और प्रतिभा की एक प्रेरणादायक कहानी है। गरीबी और कठिन परिस्थितियों के बाद यह बच्ची अपने हौसले, मेहनत और प्रतिभा के बल पर एक रियलिटी शो में भाग लेने का सफर तय करती है।

ट्रेन में अब नहीं मिलेगी पहले जैसी खाने की थाली, 8-10 की जगह परोसेंगे सिर्फ 4 आइटम; जानें नया मेन्यू

महिला कलेक्टर से कथित दुर्व्यवहार, TVK विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग; DMK सांसद ने उठाया CM विजय पर सवाल

PM मोदी ने किस व्यक्ति की फोटो नेपाल के प्रधानमंत्री को दी? जिससे वो भावुक हो गए

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद भड़के; कहा- भीख नहीं मांग रहा

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा