शाजापुर में 70 रुपये टोल मांगना पड़ा भारी, टोल मैनेजर को पिकअप से कुचला, मौके पर ही हुई मौत

Shajapur Toll Plaza Murder Case: अकोदिया-शुजालपुर टोल प्लाजा पर 70 रुपये टोल के विवाद में पिकअप ड्राइवर ने रिवर्स कर टोल मैनेजर प्रदीप मीणा को कुचला, मौत के बाद ग्रामीणों का चक्काजाम।
Pickup Truck Runs Over Toll Manager Shajapur
शाजापुर में टोल मैनेजर की पिकअप से कुचलकर हत्या(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • पिकअप ड्राइवर से 70 रुपये टोल मांगने पर विवाद।

  • टोल मैनेजर प्रदीप मीणा पर चढ़ाया वाहन, हुई मौत।

  • ग्रामीण और परिजनों ने उठाई आरोपी की गिरफ्तारी की मांग।

Pickup Truck Runs Over Toll Manager Shajapur: अकोदिया-शुजालपुर के टोल प्लाजा पर 70 रुपये टोल मांगले को लेकर भारी विवाद हो गया और देखते ही देखते यह विवाद इतना बड़ गया कि मैनेजर प्रदीप मीणा की पिकअप से कुचल दिया गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों और प्रदीप के परिजनों ने चक्काजाम किया।

प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार वालों को मुआवजा देने और आरोपी पिकअप चालक को गिरफ्तार करने और घटना में शामिल वाहन जब्त करने की मांग उठाई।ो

महज 26 साल का था प्रदीप

ग्रामीणों ने बताया कि प्रदीप मीणा की शादी एक साल पहले ही हुई थी और उसकी उम्र महज 26 साल थी। बताया जा रहा है कि पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसके ऊपर थी। ऐसे में परिवार को तत्काल संबंधित कंपनी की तरफ से बड़ी राशि का मुआवजा दिया जाना चाहिए।

मौके पर पहुंचे एसडीओपी और तहसीलदार

चक्काजाम की जानकारी मिलते ही एसडीओपी निमेश देशमुख और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़ गए।

Pickup Truck Runs Over Toll Manager Shajapur
उज्जैन : बाबा महाकाल की दूसरी सवारी, चांदी की पालकी में दिए चंद्रमोलेश्वर ने दर्शन, 7 दिसंबर को राजसी सवारी

आरोपी चालकी की गिरफ्तार और वाहन जब्त करने की मांग

ग्रामीणों ने आरोपी पिकअप वाहन के ड्राइवर की गिरफ्तार कर पिकअप को जब्त करने की मांग उठाई साथ ही मृतक के परिवार को पर्याप्त मुआवजा देने की भी मांग दोहराई। चक्काजाम की वजह से अकोदिया-शुजालपुर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।

सोमवार की बताई जा रही घटना

सोमवार शाद करीब 6 बजे एक खाली लोडिंग पिकअप टोल प्लाजा पर पहुंचा था। बता दें कि यहां व्यावसायिक वाहनों से 70 रुपये टोल शुल्क लिया जाता है। शुल्क मांगने पर चालक ने कर्मचारियों से विवाद किया और फिर पिकअप रिवर्स में लेकर टोल मैनेजर प्रदीप मीणा पर चढ़ा दी। सिर में गंभीर चोट लगने से प्रदीप की मौत हो गई।

Pickup Truck Runs Over Toll Manager Shajapur
भोपाल: गन्ने का भाव 600 रुपए क्विंटल करने की मांग पर अड़े किसान, CM हाउस की ओर कूच की चेतावनी