घटनास्थल की तस्वीर (सोर्स- नवभारत) 
छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक की टक्कर, 5 मजदूरों की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

Pickup Truck Collision : छिंदवाड़ा-बैतूल हाईवे पर टेमनी खुर्द के पास पिकअप और ट्रक की भीषण टक्कर में 5 मजदूरों की मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रीतेश जैन

Chhindwara Accident News: छिंदवाड़ा–बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा उस समय हुआ जब मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार मजदूरों के शव सड़क पर बिखर गए। वाहन में बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे, जो किसी काम के सिलसिले में यात्रा कर रहे थे।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में कराया भर्ती

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

विधायक ने की 5 मौतों की पुष्टि, आधिकारिक बयान नहीं

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। विधायक नीलेश ऊइके ने इस हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि अभी की जानी बाकी है।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल छिंदवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और आमने-सामने टक्कर को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट