छतरपुर के नौगांव रोड पर तेज रफ्तार सफेद कार का कहर,CCTV में रिकॉर्ड फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
छतरपुर

छतरपुर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, पैदल जा रहा युवक बाल-बाल बचा, CCTV में कैद हुआ हादसा

Chhatarpur Car Accident : छतरपुर के नौगांव रोड पर तेज रफ्तार सफेद कार अनियंत्रित होकर पहले खड़ी कार और फिर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पैदल जा रहा युवक बाल-बाल बचा। पूरी घटना CCTV में कैद हुई।

शिबम दीक्षित, शाजेब खान

Highlights :

  • छतरपुर के नौगांव रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर पहले से खड़ी गाडी और फिर पेड़ से टकराई कार।

  • बाल बाल बचे सड़क किनारे पैदल जा रहे युवक, पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई।

  • इस घटना में टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Chhatarpur Naugaon Road Accident CCTV : छतरपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नौगांव रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। सुबह के समय तेज गति से आ रही एक सफेद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार से टकराने के बाद पेड़ से जा भिड़ी। हादसे के दौरान सड़क किनारे पैदल जा रहा एक युवक बाल बाल बच गया। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

पहले खड़ी कार से टकराई, फिर पेड़ में जा घुसी

CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक युवक सड़क किनारे पैदल जा रहा है। इसी दौरान तेज रफ्तार सफेद कार वहां पहुंचती है। चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाता और वाहन पहले सड़क किनारे खड़ी कार से टकराता है। इसके बाद कार सीधे पेड़ से जा भिड़ती है।

जोरदार टक्कर से उठा धूल का गुबार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर धूल का गुबार उठ गया और मलबा दूर तक बिखर गया। कार पेड़ के पास रुक गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। धूल छंटने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार के पास जाकर स्थिति का जायजा लिया।

कुछ सेकंड का अंतर, टल गया बड़ा हादसा

छतरपुर जिले में हादसे के समय पैदल जा रहा युवक कार की चपेट में आने से बाल बाल बच गया। बाद में वीडियो वो टक्कर के बाद घबराकर वहां से भागता हुआ दिखाई दे रहा है। यदि युवक कुछ सेकंड पीछे होता तो कार की चपेट में आ सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था।

CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी घटना

हादसे का वीडियो सामने आने के बाद तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे एक बार फिर सामने आए हैं। फिलहाल उपलब्ध जानकारी में कार चालक की स्थिति और हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।

26/11 Mumbai Terror Attack: देश के लिए बलिदान या साध्वी का श्राप? शहीद हेमंत करकरे की विवादों से भरी कहानी

घर की छत पर सोलर लगवाने को लेकर सरकार ले आई नया नियम, अब बैटरी लगवाना होगा जरूरी; जानें कब से लागू होगा नियम

UP Politics: बातों से ज्यादा काम करने की जरूरत, इमरान मसूद को खड़गे की दो टूक नसीहत; कहा- गठबंधन होकर रहेगा

भारत में पाकिस्तानी वेब सीरीज की रिलीज पर सरकार सख्त, 'जो बचे हैं संग समेट लो' को लेकर Netflix को निर्देश

Exclusive: पासपोर्ट विवाद पर भड़के अभिजीत दीपके, PM की डिग्री का उठाया मुद्दा; रांका ने भी सरकार को घेरा