बागेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा की धूम (सोर्स- सोशल मीडिया) 
छतरपुर

छतरपुर: बागेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा की धूम, सन्यासी बाबा की चरण पादुकाओं के दर्शन आज से शुरू

Bageshwar Dham News: बागेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की धूम, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सुनाई भागवत कथा, 28 से 30 जुलाई तक होंगे सन्यासी बाबा की चरण पादुकाओं के दर्शन।

सजल रघुवंशी

Guru Purnima Celebration Bageshwar Dham: गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर बागेश्वर धाम में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन कथा व्यास पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भक्ति का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भक्ति की शक्ति इतनी महान है कि वह स्वयं भगवान को भी भक्त के प्रेम में बांध देती है।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण ने कहा कि जो व्यक्ति धन, वैभव और माया को ही जीवन का लक्ष्य मान लेता है, वह मोह के चक्र में उलझा रहता है। वहीं, जिसके हृदय में भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा और समर्पण का भाव जागृत होता है, वही भवसागर से पार होने का मार्ग प्राप्त करता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भक्ति, सेवा और सदाचार को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।

गुरु कृपा और साधना पर दिया जोर, पूर्व दीक्षित शिष्यों से की आत्मीय भेंट

गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पूर्व दीक्षित शिष्यों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक जीवन में निरंतर साधना, सेवा और गुरु के प्रति समर्पण ही ईश्वर प्राप्ति का सच्चा मार्ग है। महाराज श्री ने सभी शिष्यों को गुरु परंपरा के मूल्यों को आत्मसात करने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने की प्रेरणा दी।

200 से अधिक स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

गुरु पूर्णिमा महोत्सव में देशभर से पहुंचे सुंदरकांड मंडलों के 200 से अधिक स्वयंसेवकों ने बागेश्वर धाम परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर, परिक्रमा मार्ग, यज्ञशाला, कथा स्थल और धाम के अन्य क्षेत्रों में झाड़ू लगाकर सफाई की। बागेश्वर धाम की ओर से गठित सुंदरकांड मंडलों को समय-समय पर धार्मिक आयोजनों में सेवा की जिम्मेदारी दी जाती है। बागेश्वर महाराज का कहना है कि धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिकता के साथ-साथ स्वच्छता का भी संदेश मिलना चाहिए। वहीं, कृतज्ञता फाउंडेशन श्रद्धालुओं के बीच नि:शुल्क श्रीमद्भगवद्गीता का वितरण कर सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का अभियान भी चला रहा है।

आज से शुरू होंगे सन्यासी बाबा की चरण पादुकाओं के दर्शन

गुरु पूर्णिमा नजदीक आने के साथ ही बागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। भारी भीड़ को देखते हुए धाम प्रबंधन ने पूज्य सद्गुरु भगवान सन्यासी बाबा की चरण पादुकाओं के दर्शन की विशेष व्यवस्था की है।

धाम के सेवादार नितेंद्र चौबे के अनुसार मंगलवार सुबह 9 बजे मंदिर से ढोल-नगाड़ों, डीजे और घोड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकालकर चरण पादुकाओं को कथा स्थल तक लाया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 28, 29 और 30 जुलाई तक श्रद्धालु सन्यासी बाबा की चरण पादुकाओं के दर्शन कर सकेंगे। धाम प्रशासन ने श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने और सेवा कार्यों में सहयोग करने की अपील की है।

https://youtu.be/E3Z9e-OqxbM?si=VvbvgTzHfJnZIEDg

BRICS डिनर के वेज मेन्यू पर छिड़ी बहस, बहन के हाथ के छोले-भटूरे की फोटो शेयर कर क्या बोले राहुल गांधी?

छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का मुंबई में आगाज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित

समय बदल रहा है और व्यापार का स्वरूप भी... 52वें इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी अवार्ड्स समारोह में बोले अमित शाह

दिल्ली में राहुल और प्रियंका गांधी से मिले मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम, सामने आई कूटनीति की नई तस्वीर

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?