

Guru Purnima 2026 Shukra Mangal Kendra Drishti Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल 29 जुलाई 2026 को एक अनोखा संयोग बनने जा रहा है। 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा मनायी जाने वाली है और इस साल की गुरु पूर्णिमा काफी खास रहने वाली है।
इस गुरु पूर्णिमा पर शुक्र और मंगल ग्रह एक दूसरे से 90 डिग्री की पोजिशन पर रहेंगे, जिससे एक अनोखा संयोग केंद्र दृष्टि योग बनेगा। ज्योतिषीय शास्त्र के अनुसार, इस अनूठे संयोग से कई राशियों की किस्मत जागने वाली है। इन राशियों के लिए करियर, आर्थिक स्थिति, मान-सम्मान और पारिवारिक जीवन में पॉजिटिव रिजल्ट मिलने वाला है।
जब दो ग्रह एक-दूसरे से चतुर्थ और दशम भाव यानी लगभग 90 डिग्री की स्थिति में होते हैं, तब केंद्र दृष्टि योग बनता है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इस योग में दोनों ग्रहों की एनर्जी एक्टिव होकर व्यक्ति के जीवन में अहम बदलाव ला सकती है। इसके अलावा शुक्र को धन, सुख, वैभव, प्रेम और विलासिता का कारक माना जाता है, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा, पराक्रम, भूमि और संपत्ति का प्रतिनिधित्व करता है। इन दोनों ग्रहों का यह संयोग मेहनत का बेहतर फल और नए अवसर प्रदान करने वाला माना जाता है।
मंगल ग्रह को मेष राशि का स्वामी माना जाता है, इसलिए इस योग का असर विशेष रूप से अनुकूल रहने वाला है। इस संयोग के चलते मेष राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षमता में भी बढ़त होगी। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों को भी नई जिम्मेदारियां मिलने और प्रमोशन मिलने के उत्तम योग हैं। मेषा राशि के जातक अगर व्यापार में कोई साहसिक फैसला काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
शुक्र ग्रह को वृषभ राशि का ग्रह स्वामी माना जाता है। इस योग के असर से वृषभ राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की पूरी संभावना है। इस राशि के जातकों को धन लाभ के नए अवसर मिलने के योग है। इसके अलावा, पारिवारिक मामलों को लेकर जीवन में चल रही गलतफहमियां भी दूर होकर रिश्तों में मधुरता आ सकती है।
सिंह राशि के जातकों के लिए ये दुर्लभ संयोग करियर में प्रगति के नए रास्ते खोलने वाला है। वर्कप्लेस पर आपके काम की सराहना हो सकती है और मान-सम्मान में भी बढ़त के योग है। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट, इंवेस्टमेंट या बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिलने की पूरी उम्मीद है।
तुला राशि के लिए यह योग कमाई के नए स्रोत बनाने में सहायक हो सकता है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में रिश्ते मजबूत होंगे। कला, मीडिया, फैशन, मनोरंजन या ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को नई उपलब्धियां और पहचान मिलने के संकेत हैं।
हालांकि यह योग कई राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है, लेकिन किसी भी महत्वपूर्ण निवेश, व्यवसायिक निर्णय या जीवन से जुड़े बड़े कदम उठाने से पहले अपनी व्यक्तिगत जन्म कुंडली के अनुसार योग्य ज्योतिषी से सलाह लेना अधिक उपयुक्त रहेगा। ग्रहों के प्रभाव व्यक्ति की दशा, महादशा और कुंडली की स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।