'हमारा कोई लेना देना नहीं है...' धीरेंद्र शास्त्री ने अपने भाई से पल्ला झाड़ा; फायरिंग केस पर आया बयान

Dhirendra Krishna Shastri Statement: शालिग्राम पर लगे फायरिंग के आरोपों के बीच आया बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, धीरेंद्र शास्त्री ने अपने भाई से झाड़ा पलड़ा। कहा- हमारा शालिग्राम से कोई लेना देना नहीं।
Dhirendra Krishna Shastri says he has no association with his brother while responding to the firing case controversy
कौड़ा फायरिंग केस पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Baba Bageshwar Big Statement On Shaligram Garg: शालिग्राम गर्ग पर लगे फायरिंग के गंभीर आरोपों के बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया कि उनका शालिग्राम से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि हम पहले भी कह चुके थे कि हमारा शालिग्राम से कोई लेना देना नहीं है, पूरा विश्व हमारा परिवार है, हम राष्ट्र के लिए जीते हैं और सनातन के लिए जीते हैं।

गौरतलब है कि, बाबा बागेश्वर का यह बयान उस घटना पर आया है जिसमें शालिग्राम को मुख्य आरोपी माना जा रहा है। उस पर छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़ा में एक किसान पर गोली चलाने के आरोप लगे हैं। फिलहाल मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

'मेरा शालिग्राम से कोई लेना देना नहीं है'

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने स्पष्ट कहा कि मैंने तीन साल पहले ही शालीग्राम जी के बारे में बात की थी। मेरा उनसे कोई लेना-देना नहीं है, असल में, मेरा अपने परिवार से भी कोई नाता नहीं है। पूरी दुनिया ही मेरा परिवार है, पूरा समाज ही मेरा परिवार है।

मै देश और सनातन के लिए जीता हूं- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

साथ ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने यह भी कहा कि मैं समाज, देश और सनातन धर्म के लिए जीता हूं। छतरपुर ज़िला और मेरा परिवार बहुत बड़ा है, इसलिए यहां किसी न किसी तरह की घटनाएं होती रहती हैं। कानून को अपना काम करने दें और उचित कानूनी कार्रवाई हो; जो भी ज़िम्मेदार हो, उसे कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। मेरी विनम्र विनती है कि मुझे हर मामले में न जोड़ा जाए।

क्या है पूरा मामला?

छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़ा में किसान पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घायल किसान मोतीलाल कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने उन पर गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गए।

मोतीलाल कुशवाहा का दावा है कि इलाके में किसानों पर अपनी जमीन बेचने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि जो किसान जमीन देने से इनकार करते हैं, उन्हें धमकाया जाता है और उनके साथ मारपीट की जाती है। किसान के अनुसार, इसी जमीन विवाद के दौरान उन पर कथित तौर पर गोली चलाई गई, जिससे उन्हें चोट आई। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।.

https://youtu.be/eQHR5giMktc?si=SkdZbWVODoeRKsqj