बुरहानपुर में आबकारी विभाग की कार्रवाई फोटो सोर्स- नवभारत
बुरहानपुर

महिलाओं की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, बुरहानपुर में 17 ठिकानों पर दबिश, 5 गिरफ्तार

Burhanpur Excise Action : बुरहानपुर में महिलाओं की शिकायत के बाद आबकारी विभाग ने सीवल, साईंखेड़ा और हैदरपुर में 17 ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई में 5 आरोपी गिरफ्तार हुए और अवैध शराब जब्त की गई।

नितिन झवर, प्रीतेश जैन

Burhanpur Illegal Liquor : बुरहानपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। महिलाओं की शिकायत के बाद विभाग की टीम ने सीवल, साईंखेड़ा और हैदरपुर क्षेत्र में एक साथ 17 ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब रखने और बेचने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। टीम ने मौके से कच्ची हाथ भट्टी की शराब और देशी शराब जब्त की।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश गौर के नेतृत्व में टीम ने सीवल के इंद्रानगर, बंजारवाड़ी और राठयावाड़ी में कार्रवाई की। इसके अलावा साईंखेड़ा के इंद्रानगर, भील मोहल्ला और टांडा क्षेत्र तथा हैदरपुर में भी अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति रही।

15 लीटर कच्ची शराब और 43 पाव जब्त

आबकारी टीम ने कार्रवाई के दौरान कुल 15 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की शराब और 43 पाव देशी शराब जब्त की। विभाग के अनुसार, शराब को अवैध रूप से रखने और बिक्री से जुड़े मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पांच मामलों में केस दर्ज

आबकारी विभाग ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 5 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। जब्त शराब को विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। कार्रवाई के बाद संबंधित क्षेत्रों में अवैध शराब की गतिविधियों को लेकर निगरानी बढ़ाई जा रही है।

महिलाओं की शिकायत पर हुई कार्रवाई

अधिकारियों के मुताबिक, सीवल, साईंखेड़ा और हैदरपुर क्षेत्र में अवैध शराब की गतिविधियों को लेकर महिलाओं ने शिकायतें की थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आबकारी विभाग ने चिन्हित स्थानों पर कार्रवाई की। विभाग का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सूचना देने की अपील

आबकारी विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में अवैध शराब का निर्माण, भंडारण या बिक्री होने की जानकारी मिलती है तो विभाग को इसकी सूचना दें। अधिकारियों के अनुसार, अवैध मदिरा के खिलाफ कार्रवाई में आमजन की सूचना और सहयोग महत्वपूर्ण है।

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट