सागर जहरीली शराबकांड: आबकारी और पुलिस विभाग में फेरबदल, 20 सालों से जमी मंजूषा सोनी की बदली जिम्मेदारी

Manjusha Soni Transfer : सागर के बंडा में जहरीली शराब से 15 मौतों के बाद आबकारी अधिकारी मंजूषा सोनी की जिम्मेदारी बदली गई। आनंद सिंह को बंडा थाना प्रभारी बनाया गया।
Sagar Excise and Police Transfer
आबकारी अधिकारी की बदली गई जिम्मेदारीफोटो सोर्स- नवभारत
Published on
Updated on

Sagar Poisonous Liquor Case : सागर के बंडा में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत के बाद आबकारी और पुलिस विभाग में प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। आबकारी विभाग ने करीब 20 वर्षों से सागर में पदस्थ सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंजूषा सोनी की जिम्मेदारी बदल दी है। वहीं पुलिस विभाग ने सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह को बंडा थाने की कमान सौंपी है।

आबकारी आयुक्त, मध्यप्रदेश ने 8 सितंबर 2026 को पदस्थापना आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार मंजूषा सोनी को प्रभारी अधिकारी, विदेशी मदिरा भंडार सागर (FL-10) की जिम्मेदारी से हटाकर सहायक जिला आबकारी अधिकारी, कार्यालय संभागीय उड़नदस्ता, संभाग सागर में पदस्थ किया गया है।

लंबे समय से सागर में संभाल रहीं जिम्मेदारी

मंजूषा सोनी लंबे समय से सागर में आबकारी विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रही थीं। सहायक जिला आबकारी अधिकारी के साथ उनके पास विदेशी मदिरा भंडार सागर (FL-10) के प्रभारी अधिकारी का दायित्व भी था। अब विभागीय आदेश के बाद उनकी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

जहरीली शराबकांड के बाद विभाग में बदलाव

बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठे थे। इसी बीच विभाग ने सागर में पदस्थापना में बदलाव करते हुए मंजूषा सोनी को संभागीय उड़नदस्ता कार्यालय में नई जिम्मेदारी दी है।

आनंद सिंह को बंडा थाने की कमान

इधर सागर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने भी पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। मंगलवार को सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह को बंडा थाना प्रभारी बनाया गया। बंडा में हुई घटना के बाद कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को देखते हुए उन्हें थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विद्यानंद यादव को छानबीला भेजा

पुलिस विभाग के बदलाव में मोतीनगर थाने में पदस्थ विद्यानंद यादव को छानबीला थाना प्रभारी बनाया गया है। इस फेरबदल के साथ बंडा और छानबीला थानों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

Sagar Excise and Police Transfer
ग्वालियर : जयारोग्य अस्पताल में धरने पर बैठे 200 से ज्यादा इंटर्न डॉक्टर, 30 हजार स्टाइपेंड की मांग

आबकारी और पुलिस दोनों स्तर पर बदलाव

बंडा जहरीली शराबकांड के बाद प्रशासनिक स्तर पर यह बदलाव सामने आया है। एक ओर आबकारी विभाग ने लंबे समय से सागर में पदस्थ अधिकारी की जिम्मेदारी बदली है, वहीं पुलिस विभाग ने बंडा थाने की कमान नए अधिकारी को सौंपकर स्थानीय स्तर पर व्यवस्था में बदलाव किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com