AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

AI Company Chiefs Warns: AI कंपनियों के प्रमुखों ने UN से अपील की कि वे तेजी से बढ़ रही टेक्नोलॉजी पर नियंत्रण लागू करें। अगर इसे ठीक से मैनेज नहीं किया गया, तो पूरी इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है।
AI leaders warn UN
संयुक्त राष्ट्रसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

AI leaders warn UN: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियों के लीडर्स ने UN को चेतावनी दी है कि जैसे-जैसे सिस्टम ज्यादा शक्तिशाली होते जा रहे हैं, सुरक्षा जोखिम भी बढ़ रहे हैं। बुधवार को बड़ी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियों के प्रमुखों ने संयुक्त राष्ट्र से अपील की कि वे उस तेज़ी से बढ़ रही टेक्नोलॉजी पर नियंत्रण लागू करें। एन्थ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने कहा कि अगर इसे ठीक से मैनेज नहीं किया गया, तो मुझे लगता है कि AI पूरी इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है। उनके कॉम्पिटिटर, OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा कि हम भविष्य पर AI का कंट्रोल खो सकते हैं।

यूएन को सुरक्षा उपाय करने होंगे तय

दोनों कंपनी के प्रमुख ने कहा कि दुनिया के देशों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के जरिए सुरक्षा उपाय के लिए मानक तय करने होंगे। उन्होंने यह बात बुधवार दोपहर को कही। इन लीडर्स ने कहा कि ये ऐसे नियंत्रण होंगे जो टेक्नोलॉजी को इतना शक्तिशाली होने से रोकेंगे कि उसे काबू में करना मुश्किल हो जाए। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि AI की ताकत किसी एक कंपनी या देश के हाथ में केंद्रित न हो। दुनिया के नेताओं के लिए AI के बारे में एक अहम सवाल यह है कि जिंदगी और मौत से जुड़े फैसलों पर किसका कंट्रोल होना चाहिए- इंसान का या मशीन का?

टेक्नोलॉजी के बड़े नेताओं के साथ बैठक

बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने टेक्नोलॉजी के बड़े नेताओं के साथ बैठक की ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती क्षमताओं और हर जगह मौजूदगी पर नियंत्रण लगाया जाना चाहिए, और अगर हां, तो कौन इसे नियंत्रित करेगा। कुछ और सवाल भी थे कि यह कैसे किया जा सकता है? कब बहुत देर हो सकती है? एक दिन पहले, यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने "किलर रोबोट" के बारे में चेतावनी दी थी। विशेषज्ञों और यूरोपीय नेताओं ने कहा कि यह कोई बढ़ा-चढ़ाकर कही गई बात नहीं है, बल्कि यह पहले से ही हकीकत है या कम से कम खतरनाक रूप से इसके करीब है।

AI leaders warn UN
अब AI का भविष्य दिल्ली से तय होगा! भारत करेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नई दिशा तय

ट्रम्प AI को बढ़ावा देना चाहते हैं

एक ओर एआई कंपनियों के प्रमुख इसके इस्तेमाल पर नियंत्रण चाहते हैं। तो वहीं दूसरी ओर गुरुवार को वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीनी नेता शी जिनपिंग के बीच होने वाली बैठक से पहले, अमेरिका और चीन ने साझा लक्ष्यों और साझा खतरों के लिए एक नोटिफिकेशन सिस्टम बनाने पर चर्चा की है। इस सिस्टम में AI से जुड़ी ऐसी घटनाएं शामिल होंगी जो राष्ट्रीय सुरक्षा के स्तर तक पहुंच सकती हैं। मंगलवार को UN जनरल असेंबली में दुनिया भर के नेताओं से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा कि वह AI को कंट्रोल करने के लिए किसी भी 'ग्लोबलिस्ट स्कीम' को बनाने की कोशिश को खारिज करते हैं। उन्होंने इस टेक्नोलॉजी को शानदार बताया, लेकिन यह भी कहा कि अमेरिका सावधानी बरतेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com