सांसद गणेश सिंह ने कार्मचारी को मारा थप्पड़ (सौ, सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

MP: क्रेन में फंसे सांसद जी...तो कर्मचारी को जड़ दिया थप्पड़, कांग्रेस ने बताया अहंकारी, VIDEO वायरल

MP News: सतना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी सांसद गणेश सिंह क्रेन में फंसने से गुस्सा गए। जिसके बाद उन्होंने एक निगम कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है।

पूजा सिंह

MP Ganesh Singh Slapped An Employee: देशभर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी रैली निकाली गई। मध्य प्रदेश के सतना में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीजेपी सांसद गणेश सिंह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। लेकिन सांसद जी के गुस्से ने पूरे कार्यक्रम का माहौल खराब कर दिया। माल्यार्पण के बाद सांसद हाइड्रोलिक क्रेन में फंस गए थे, जिसके बाद वे गुस्से से आग बबूला हो गए और मदद के लिए हाथ बढ़ाने वाले एक निगम कर्मचारी को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो तुरंत वायरल हो गया।

बता दें कि, सतना के सिमरिया चौक क्षेत्र में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया था, जिसमें हिस्सा लेने के लिए सांसद गणेश सिंह पहुंचे थे। उन्होंने क्रेन के जरिए डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वे जब हाइड्रोलिक बॉक्स में बैठकर नीचे उतर रहे थे तभी कुछ गड़बड़ी आ गई। फिर क्या था, सांसद गणेश सिंह को गुस्सा आ गया और और मदद के लिए हाथ बढ़ाने वाले एक निगम कर्मचारी को सरेआम थप्पड़ मार दिया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सांसद गणेश सिंह क्रेन के हाइड्रोलिक बॉक्स में बैठे नजर आ रहे हैं। जब बॉक्स नीचे की तरफ आ रहा है, तभी अटक गया है। इतना ही नहीं, एक ऐसा झटका लगा कि गणेश सिंह परेशानी में पड़ गए। फिर क्या था, गणेश सिंह ने उस हाइड्रोलिक मशीन को चलाने वाले कर्मचारी को अपनी तरफ बुलाया और हाथ खींचते हुए थप्पड़ मार दिया।

कांग्रेस ने वीडियो जारी कर साधा निशाना

कांग्रेस की ओर से इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो जारी किया गया है। कांग्रेस ने कहा कि सतना के भाजपा सांसद ने नगर निगम के कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया, यही भाजपा का अहंकार और दंभ है। सतना के इस घटनाक्रम ने एक बार फिर राज्य की सियासत में हलचल मचा दी है। कांग्रेस को भाजपा पर हमला करने का भरपूर मौका भी मिल गया है। हालांकि, इस मामले में सांसद की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध