युवा कांग्रेस का प्रदर्शन (सोर्स- नवभारत) 
भोपाल

Jabalpur Cruise Accident: पर्यटन मंत्री के बंगले का घेराव करने पहुंची युवा कांग्रेस, इस्तीफे की उठाई मांग

Congress Protest Bhopal: बरगी डैम हादसे को लेकर युवा कांग्रेस ने की पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी के बंगले का घेराव करने की कोशिश, पुलिस के साथ हुई मामूली झड़प

सजल रघुवंशी

Youth Congress Protest Near Dharmendra Lodhi Bunglow: जबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर सियासत तेज हो गई है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पर्यटन मंत्री के बंगले का घेराव करने की कोशिश की, जहां बिना अनुमति प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने सख्ती दिखाई और कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया और कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

रविवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बरगी डैम हादसे के विरोध में पर्यटन मंत्री के निवास पर पहुंचे और घेराव करने लगे। पुलिस ने प्रदर्शन को बिना अनुमति बताते हुए रोकने की कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प की स्थिति बनी, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाया।

युवा कांग्रेस ने उठाई लोधी के इस्तीफे की मांग

बता दें कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने साथ अर्थी लेकर आए और उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। एक युवा कार्यकर्ता ने बताया कि बरगी डैम में जो हादसा हुआ है, यह शासन और प्रशासन की लापरवाही से हुआ है। साथ ही कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र लोधी के इस्तीफे की मांग भी उठाई।

खून से रंगे हुए हैं धर्मेंद्र लोधी के हाथ- कांग्रेस कार्यकर्ता

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता ने यह भी कहा कि धर्मेंद्र लोधी के हाथ कम से कम 15 से 20 लोगों के खून से रंगे हुए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारी यह मांग है कि इस हादसे की निष्पक्ष जांच हो। जिससे सच्चाई सामने आ सके, इसके अलावा यह भी बताया गया है कि पुलिस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।

प्रदर्शनकारियों ने लगाए गंभीर आरोप

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बरगी डैम हादसे में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है, जिसके विरोध में वे आवाज उठा रहे थे। युवा कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि युवाओं को लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने से रोका जा रहा है।

पुलिस ने क्या कहा?

राजधानी भोपाल की पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति किसी भी तरह का प्रदर्शन करना नियमों के खिलाफ है इसलिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई। बरगी डैम हादसे को लेकर अब सियासी घमासान तेज होता नजर आ रहा है, आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमा सकता है।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे