सीएम मोहन यादव (सोर्स- आईएएनएस) 
भोपाल

MP ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, इस साल 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदेगी सरकार; CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

CM Big Announcement For Farmers: सीएम मोहन यादव ने गेहूं खरीदी की अंतिम तारीख 23 मई से बढ़ाकर 28 मई 2026 करने की घोषणा की है। बता दें कि इस साल सरकार का लक्ष्य 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का है।

सजल रघुवंशी

MP Wheat Procurement Last Date Extended 2026: गेहूं उपार्जन के लिए 23 मई तक स्लॉट बुक करा चुके किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने गेहूं खरीदी की अंतिम तारीख बढ़ाकर अब 28 मई कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 मई को इसकी घोषणा करते हुए बड़ी बात कही है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्पष्ट करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार के प्रयासों से इस वर्ष प्रदेश में 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जन का लक्ष्य हासिल होने की उम्मीद है, जिससे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।

100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने जा रही है सरकार

गेहूं उपार्जन की तारीख को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि किसान कल्याण वर्ष के तहत राज्य सरकार लगातार किसान हित में फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि प्रदेश ने इस बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले वर्ष मध्य प्रदेश में करीब 77 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हुई थी, जबकि इस साल सरकार 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने जा रही है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पूरे देश में सबसे ज्यादा किसानों से गेहूं की खरीदी मध्य प्रदेश में की गई है।

अब तक खरीदा 91 लाख मीट्रिक टन गेहूं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अब तक मध्य प्रदेश में 91 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। गेहूं उपार्जन की अंतिम तारीख 23 मई तय की गई थी लेकिन किसानों ने बताया कि स्लॉट बुक होने के बावजूद लंबी कतारों के कारण कई किसान अपना गेहूं नहीं बेच पा रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार ने निर्णय लिया है कि जिन किसानों ने स्लॉट बुक करा लिए हैं, उन सभी से गेहूं खरीदा जाएगा। इसी के तहत गेहूं उपार्जन की अंतिम तारीख 23 मई से बढ़ाकर 28 मई करने की घोषणा की गई है।

हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है- सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार किसान हित में लगातार काम कर रही है। वैश्विक चुनौतियों, भंडारण, मौसम और परिवहन समस्याओं के बावजूद स्लॉट बुक कराने वाले सभी किसानों से गेहूं खरीदा जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि खरीदी केंद्रों पर किसानों को 2625 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित