इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में सर्द रातें फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
भोपाल

एमपी में दिवाली के बाद बढ़ेगी ठंड, 4 दिन में 2 डिग्री तक गिरेगा पारा, इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में सर्द रातें

Cold in MP : दिवाली के बाद एमपी में बढ़ने लगेगी ठंड। अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिरने का अनुमान। कई शहरों में 10 डिग्री तक पहुंचेगा पारा।

शाजेब खान

Highlights :

  • एमपी में दिवाली के बाद बढ़ेगी ठंड।

  • अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री गिरने का अनुमान।

  • कई शहरों में 10 से 11 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा।

  • इंदौर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, सामान्य से 3.9 डिग्री कम।

MP temperature drop after Diwali : एमपी में दिवाली के बाद सर्दी का असर और भी ज्यादा बढ़ता दिखेगा। मप्र के कई जिलों में रात और सुबह के समय ठंड महसूस होने लगी है। मौसम में बदलाव के साथ न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इंदौर, भोपाल, शाजापुर, दमोह और पचमढ़ी समेत कई इलाकों में रातें पहले के मुकाबले ज्यादा ठंडी हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

10 से 11 डिग्री तक पहुंच सकता है रात का तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों में प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे सुबह और देर रात ठंड का असर बढ़ेगा। इस से नवंबर के दूसरे सप्ताह से सर्दी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

इंदौर में सामान्य से 3.9 डिग्री नीचे पहुंचा पारा

6 नवंबर को प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब 3.9 डिग्री कम रहा। शाजापुर के गिरवर में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री, दमोह में 12 डिग्री, कटनी के करौंदी में 12.2 डिग्री और पचमढ़ी में 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं राजधानी भोपाल में भी रातें ठंडी होने लगी हैं। यहां न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

नवंबर के दूसरे हफ्ते से बढ़ेगी ठंड

पिछले दस वर्षों के मौसम संबंधी आंकड़ों के अनुसार नवंबर के दूसरे हफ्ते से प्रदेश में ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगता है। इस बार भी मौसम का रुख इसी ओर संकेत कर रहा है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

ग्वालियर चंबल में उत्तरी हवाओं से बढ़ेगी सर्दी

ग्वालियर चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं का सीधा असर पड़ने से तापमान में ज्यादा गिरावट हो सकती है। ग्वालियर में नवंबर महीने में न्यूनतम तापमान का ऐतिहासिक रिकॉर्ड करीब 57 साल पहले 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वहीं उज्जैन में भी नवंबर के दौरान पुराने न्यूनतम तापमान के रिकॉर्ड का जिक्र किया जाता है।

सुबह और रात में सतर्क रहने की जरूरत

प्रदेश में ठंड की शुरुआत के साथ ही सुबह और देर रात बाहर निकलने वाले लोगों को गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को तापमान में गिरावट से बचाव रखने की जरूरत है। आने वाले चार दिन प्रदेश में सर्दी के बढ़ते असर के लिहाज से अहम रहेंगे।

तेल कंपनियों ने E20 ईंधन की गुणवत्ता मानकों की पुष्टि की, कर्नाटक सरकार के दावों को लेकर उठाए सवाल

अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर आधी रात को हंगामा, कालीघाट आवास के बाहर TMC-BJP समर्थकों में झड़प, कई घायल

Weather Update: दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें दिल्ली का मौसम

वोटर लिस्ट से कट गया नाम? दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में चुनाव आयोग ने दिया दोबारा जुड़वाने का मौका

UP-बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे को चलानी होंगी और स्पेशल ट्रेनें; उधना से चलेगी जनरल ट्रेन