ट्विशा शर्मा केस (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

ट्विशा शर्मा केस: राष्ट्रीय महिला आयोग का भोपाल पुलिस को अल्टीमेटम! 7 दिन में मांगी 'एक्शन टेकन रिपोर्ट'

Twisha Sharma Case Update: राष्ट्रीय महिला आयोग ने 7 दिन में भोपाल पुलिस से एटीआर मांगी है और जिला कोर्ट में शव को दिल्ली एम्स भेजने पर सुनवाई हुई है।

सजल रघुवंशी

National Commission For Women Twisha Sharma Case: मध्य प्रदेश के भोपाल में ट्विशा शर्मा सुसाइड केस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया से बातचीत के दौरान भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने हत्या के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि जांच, साक्ष्यों और रिपोर्ट्स के आधार पर यह मामला आत्महत्या का पाया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग को या किसी अन्य पक्ष को शव के दोबारा पोस्टमार्टम पर कोई आपत्ति नहीं है।

इस मामले में अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान ले लिया है। आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस से सात दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) तलब की है।

आयोग ने पुलिस ने मांगी जानकारी

इसके साथ ही एफआईआर में लगाई गई धाराओं, आरोपी पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी, पासपोर्ट जब्त करने की कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड्स और फॉरेंसिक सबूतों पर की गई प्रगति की विस्तृत जानकारी भी मांगी गई है। आयोग ने पीड़िता के परिवार को किसी भी तरह की धमकी या दबाव से सुरक्षा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

भोपाल एम्स ने पुलिस से की बॉडी ले जाने की अपील

भोपाल एम्स में ट्विशा शर्मा का शव पिछले एक सप्ताह से रखा हुआ है। अब बॉडी के डिकंपोज होने की आशंका को देखते हुए एम्स प्रशासन ने पुलिस को बुलाया है। अस्पताल अधिकारियों ने शव को जल्द से जल्द वहां से ले जाने की अपील की है और कहा है कि इसे तुरंत आगे की प्रक्रिया के लिए स्थानांतरित किया जाए।

दूसरे पोस्टमार्टम की कोर्ट में रखी मांग

ट्विशा शर्मा के शव के दूसरे पोस्टमार्टम को लेकर भोपाल जिला कोर्ट की जज अनुदिता गुप्ता की अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले में ट्विशा का परिवार और पुलिस दोनों पक्ष अदालत में उपस्थित हुए। पुलिस की ओर से दोबारा पोस्टमार्टम कराने के समर्थन में आवेदन प्रस्तुत किया गया, साथ ही शव को दिल्ली एम्स में शिफ्ट करने की भी मांग की गई।

PM Narendra Modi 25 Years Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक