शिवराज सिंह चौहान की माताजी के शांति भोज में कई बड़े नेता भोपाल पहुंचे फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
भोपाल

भोपाल में शिवराज सिंह चौहान की माताजी का त्रयोदशी शांति भोज , देशभर के प्रमुख नेता देंगे श्रद्धांजलि

Trayodashi Shanti Bhoj : शिवराज सिंह चौहान की माताजी के त्रयोदशी शांति भोज में राजनाथ सिंह, ओम बिरला, योगी आदित्यनाथ और विष्णु देव साय समेत कई बड़े नेता भोपाल पहुंचेंगे।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • भोपाल में शिवराज सिंह चौहान की माताजी का त्रयोदशी शांति भोज ।

  • वृंदावन गार्डन में देशभर के प्रमुख नेता देंगे श्रद्धांजलि।

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे शामिल।

  • यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय भी पहुंचेंगे।

  • कई राज्यों के कृषि मंत्री और वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Shivraj Singh Chouhan Mother Shanti Bhoj : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए देशभर के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के प्रमुख लोगों का भोपाल पहुंचना जारी है। इसी सिलसिले में गुरुवार को राजधानी के नर्मदापुरम रोड स्थित वृंदावन गार्डन में त्रयोदशी शांति भोज का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्र और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री तथा वरिष्ठ राजनीतिक नेता शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी होंगे शामिल

शांति भोज में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के शामिल होने का कार्यक्रम है। इनके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी भोपाल पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, योगी आदित्यनाथ का आगमन सुबह 11:55 बजे प्रस्तावित है, जबकि राजनाथ सिंह और ओम बिरला शाम करीब 4:40 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

कई राज्यों के मंत्री भी पहुंचेंगे भोपाल

कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रेय विठोबा भरणे भी शामिल होंगे। मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना सहित अन्य राज्यों के कृषि मंत्रियों के भी शांति भोज में पहुंचने का कार्यक्रम है। देश के अलग अलग हिस्सों से आने वाले जनप्रतिनिधि दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन अलर्ट

कई बड़े नेताओं और विशिष्ट अतिथियों के आगमन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां की हैं। वृंदावन गार्डन और आसपास के इलाकों में आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। अतिथियों के आगमन, आवाजाही और कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

कश्मीर का 'लाल सोना' क्यों हो रहा है गायब? कौन है इसका पीछे का जिम्मेदार

केजरीवाल को मिली धमकी निकली फर्जी, बिश्नोई गैंग के नाम से नहीं बल्कि रोहतक से किया गया था कॉल

Miss Universe 2026: ग्रैंड फिनाले से पहले बड़ा झटका, 15 देशों ने पीछे खींचे कदम; 6 एशियाई देशों पर लगा बैन

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी: अमेरिका-दुबई से आएंगे बाराती, बिहटा में बहू के स्वागत के लिए बना नया आशियाना

15 लाख का इनामी आतंकी लतीफ भट और 2 विदेशी दहशतगर्द! कुलगाम से किश्तवाड़ तक हाई अलर्ट, OGWs से पूछताछ जारी