MP को 1 दिसंबर को मिलेगा नया DGP: 20 नवंबर को दिल्ली में UPSC की अहम बैठक, पैनल में इन 3 नामों की चर्चा

MP New DGP : एमपी के नए DGP के चयन के लिए 20 नवंबर को दिल्ली में UPSC की बैठक होगी। 11 IPS अधिकारियों के नामों पर मंथन होगा। वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव चर्चा में हैं।
Madhya Pradesh new DGP appointment 2026
नए DGP के लिए वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव चर्चा में हैं।फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • एमपी के नए DGP के चयन के लिए 20 नवंबर को दिल्ली में UPSC की बैठक।

  • बैठक दोपहर 3 बजे होगी, जिसमें तीन IPS अधिकारियों का पैनल तैयार किया जाएगा।

  • वर्तमान DGP कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे।

  • वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम चर्चा में।

  • प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के चयन पर मप्र को पहली महिला DGP मिल सकती हैं।

MP New DGP Appointment Meeting 2026 : एमपी पुलिस के नए मुखिया की नियुक्ति की प्रक्रिया अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। वर्तमान पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके बाद 1 दिसंबर से प्रदेश को नया DGP मिलने की संभावना है। नए पुलिस प्रमुख के चयन के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने 20 नवंबर को दोपहर 3 बजे नई दिल्ली में अहम बैठक बुलाई है। बैठक में वरिष्ठता और सेवा रिकॉर्ड के आधार पर तीन IPS अधिकारियों का पैनल तैयार किया जाएगा।

दिल्ली की बैठक में शामिल होंगे ये शीर्ष अधिकारी

नई दिल्ली में होने वाली बैठक में UPSC चेयरमैन या उनके प्रतिनिधि के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय शुक्ला और वर्तमान DGP कैलाश मकवाणा शामिल होंगे। बैठक में अधिकारियों की वरिष्ठता, सेवा रिकॉर्ड और अनुभव के आधार पर तीन नामों का पैनल तैयार किया जाएगा। इसके बाद यह पैनल मध्य प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा।

12 नामों का प्रस्ताव, जी. अखेतो सेमा के इनकार से बदले समीकरण

राज्य सरकार ने नए DGP की नियुक्ति के लिए UPSC को 12 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नाम भेजे थे। इस सूची में वरुण कपूर, उपेंद्र जैन, प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, आदर्श कटियार, जी. अखेतो सेमा, अनिल कुमार, रवि गुप्ता, अनंत कुमार सिंह, मनमीत नारंग, राजाबाबू सिंह और डीपी गुप्ता शामिल थे। हालांकि, ताजा घटनाक्रम में वरिष्ठ IPS अधिकारी जी. अखेतो सेमा ने DGP बनने की दौड़ से हटने की बात कही है। उनके इनकार के बाद अब चयन प्रक्रिया में 11 अधिकारियों के नामों पर विचार होने की संभावना है।

पैनल में इन तीन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा

प्रशासनिक गलियारों में चल रही चर्चाओं और वरिष्ठता क्रम के आधार पर वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम संभावित पैनल में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।इनमें प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव का नाम खास चर्चा में है। यदि उन्हें नए DGP के रूप में चुना जाता है, तो वह मध्य प्रदेश की पहली महिला पुलिस महानिदेशक बन सकती हैं। हालांकि, अंतिम पैनल UPSC की बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा।

Madhya Pradesh new DGP appointment 2026
Milk Price Hike : मध्यप्रदेश में महंगा हुआ अमूल दूध, गोल्ड 70 से 74 और फ्रेश 57 से 59 रुपए लीटर

सीएम करेंगे अंतिम चयन

UPSC की बैठक में तीन नामों का पैनल तैयार होने के बाद इसे मध्यप्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। इसके बाद राज्य सरकार इन नामों पर विचार कर किसी एक अधिकारी को प्रदेश का नया DGP नियुक्त करेगी। नियुक्ति के बाद गृह विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया जाएगा। नए पुलिस महानिदेशक के 1 दिसंबर से कार्यभार संभालने की संभावना है।